लाइव टीवी

Azadi Ka Amrit Mahotsav: एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर एनएचएआई लगाएगा 75 लाख पौधे, इन सड़कों पर छायेगी हरियाली

Updated Jul 18, 2022 | 13:34 IST

Azadi Ka Amrit Mahotsav: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एनएचएआई देश भर के एक्सप्रेस-वे और हाईवे के किनारों पर इस 15 अगस्‍त तक 75 लाख पौधे लगाने जा रहा है। इसमें से करीब 8 लाख पौधे गाजियाबाद और 5 लाख नोएडा से होकर गुजारने वाले हाईवे पर लगाए जाएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
एक्सप्रेस-वे और हाईवे किनारे लगेंगे 75 लाख पौधे
मुख्य बातें
  • 15 अगस्‍त तक एनएचएआई लगाएगा 75 लाख पौधे
  • 8 लाख पौधे लगेंगे गाजियाबाद के एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर
  • क्षेत्रीय संस्‍थानों की मदद से चलाया जाएगा यह अभियान

Azadi Ka Amrit Mahotsav: स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर देश इस साल को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मना रहा है। अब इस महोत्‍सव में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) भी बड़ा योगदान करने जा रहा है। एनएचएआई देश भर के एक्सप्रेस-वे और हाईवे के किनारों पर इस मानसून के दौरान 75 लाख पौधे लगाने जा रहा है। इसमें से करीब 8 लाख पौधे गाजियाबाद और 5 लाख नोएडा के अंदर से गुजारने वाले हाईवे पर लगाए जाएंगे। यह घोषणा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह ने डासना स्थित ट्रैफिक मैनजमेंट सेंटर भवन में पौधारोपण करते हुए दिया है।

यहां पर एनएचएआई ने एक दिन में दो हजार पौधे लगाकर अपनी इस योजना का शुभारंभ किया। साथ ही यहां पर अमृत सरोवर भी तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के साथ एनएचएआई की अध्यक्ष अलका उपाध्याय व अधिकारी भी मौजूद रहें। इस आयोजन में कई एनजीओ व सामाजिक संस्‍था भी शामिल हुई और पौधारोपण का समर्थन किया। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि, हाईवे व एक्सप्रेस-वे देश के विकास की हकीकत बयां करते हैं। इस विकास के लिए हमें मजबूरन पेड़ काटने पड़ते हैं। इसके बदले एनएचएआई एक पेड़ काटने के एवज में 10 पौधे लगाती है। क्‍योंकि हम पेड़ों की कीमत जानते हैं।

15 अगस्‍त तक लगेंगे 75 लाख पौधे

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 लाख पौधे 15 अगस्त तक लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में एनएचएआई स्‍थानीय संस्‍थाओं का सहयोग लेगी। इस योजना को अमलीजामा पहनने के लिए गाजियाबाद में कई संस्‍थाओं से संपर्क किया गया है। ये पौधे हाईवे किनारे हर तीन मीटर की दूरी पर लगाए जाएंगे। इनकी देखरेख एनएचएआई करेगी। वहीं एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि, एक्‍सप्रेस-वे व हाईवे के किनारे सघन वन क्षेत्र विकसित करने की योजना है। उन सभी जगहों की पहचान की जा चुकी है, जहां पर पौधे लगने हैं। इसके लिए क्षेत्रीय स्‍तर पर अभियान चलाया जाएगा।