लाइव टीवी

Ghaziabad: वीडियो कॉल करके पहले बनाती अश्लील वीडियो, फिर करती ब्लैकमेल; 3 लड़कियां गिरफ्तार

Updated Sep 18, 2022 | 16:49 IST

Ghaziabad Crime News: वीडियो कॉल के जरिए लोगों से अश्लील बातें करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। लड़कियां एक वेबसाइट के जरिए लोगों से संपर्क करती थी। व्हाट्सएप नंबर शेयर हो जाने के बाद शुरू हो जाता था गंदा काम।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
अश्लील वीडियो कॉल कर लोगों को ब्लैकमेल करने वाली लड़कियां गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • विजयनगर पुलिस ने शनिवार को इस गिरोह का किया पर्दाफाश
  • अश्लील वीडियो कॉल करने वाली इन 3 लड़कियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • अश्लील बातें कर लोगों को अपने जाल में फंसाती थीं लड़कियां

Ghaziabad Crime News: वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें रिकॉर्ड कर लोगों को ब्लैकमेल करना वाला गिरोह बीते कुछ सालों में काफी एक्टिव हो चुका है। पहले शातिर लड़कियां लोगों से वीडियो कॉल करती हैं फिर उसकी रिकॉर्डिंग कर उन्हें ब्लैकमेल करती हैं और फिर मोटे पैसे ऐंठती हैं। इस तरह के वीडियो कॉल करने वाली इन 3 लड़कियों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विजयनगर पुलिस ने शनिवार को इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। 

पुलिस ने कहा है कि, आरोपी लड़कियां एक वेबसाइट के जरिए लोगों से संपर्क करती थी और उनसे अश्लील बातें कर उन्हें अपने जाल में फंसाती थीं। कुछ वक्त बाद मोबाइल नंबर ले लेती थीं और व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करती थीं। व्हाट्सएप पर वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद ब्लैकमेलिंग के धंधा शुरू कर देती थीं।  

ब्यूटी पार्लर की आड़ में हो रहा था गंदा काम

पुलिस के मुताबिक शातिर लड़कियां वीडियो को वायरल करने की धमकी देती थीं और ब्लैकमेल कर मोटे पैसे ऐंठती थीं। ठगी का यह गंदा धंधा विजय नगर के प्रताप विहार में मौजूद एक ब्यूटी पार्लर में चल रहा था। छापेमारी के दौरान ब्यूटी पार्लर संचालिका और गिरोह का सरगना आकाश मौके से फरार हो गई। जबकि तीन लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले पर एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने कहा है कि, पकड़ी गई युवतियां नोएडा और गाजियाबाद की रहने वाली हैं।

विदेशी लोगों को भी बनाती थीं अपना शिकार

पुलिस ने बताया है कि सरगना आकाश ब्यूटी पार्लर संचालिका के संपर्क में रहता था और वह ब्यूटी पार्लर में काम करने के लिए लड़कियां भेजता था। फिर दोनों मिलकर लड़कियों से ठगी का धंधा करवाते थे। यह वेबसाइट पर इन लड़कियों की आईडी बना देते थे, जिनका इस्तेमाल लड़कियां अश्लील बातें करने के लिए करती थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस को ब्यूटी पार्लर से दो लैपटॉप, तीन वेव कैमरा, तीन मोबाइल फोन, एक राउटर, दो पैन कार्ड, दो चेकबुक और दो आधार कार्ड मिले हैं। पुलिस को लड़कियों से पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह अश्लील वीडियो के जरिए केवल भारतीयों को ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों को भी ब्लैकमेल करता था। पुलिस को दो बैंक खातों में 13 लाख रुपये के लेनदेन के सबूत मिले हैं। यह गोरख धंधा एक साल से चल रहा था। पुलिस मामले की अन्य तरीके से भी जांच कर रही है।