लाइव टीवी

Ghaziabad Crime News: बेटी पैदा होने पर ससुराल वाले बने राक्षस, महिला को किया इतना प्रताड़ित कि वो पहुंची थाने

Updated Sep 03, 2022 | 15:52 IST

Ghaziabad Crime News: एक महिला ने अपने ससुर और अन्य तीन लोगों पर मारपीट, छेड़छाड़ और अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लाया है कि उसकी शादी से उसके ससुर और अन्य तीन रिश्तेदार काफी नाखुश थे और अब बेटी पैदा होने के बाद उसे परेशान किया जा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
गाजियाबाद में बेटी पैदा होने पर महिला को किया प्रताड़ित
मुख्य बातें
  • गाजियाबाद में घरेलू हिंसा का हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है
  • घर की बहू के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और अश्लीलता करने का आरोप
  • आरोप -बेटी पैदा होने के बाद से किया जा रहा महिला को परेशान

Ghaziabad Crime News:  गाजियाबाद में घरेलू हिंसा का हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ससुर और अन्य तीन लोगों पर मारपीट, छेड़छाड़ और अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लाया है कि उसकी शादी से उसके ससुर और अन्य तीन रिश्तेदार काफी नाखुश थे और अब लड़की पैदा होने के बाद उसे परेशान किया जा रहा है।  मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का है।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब से उसने बेटी को जन्म दिया तब से उसके  ससुर और ससुराल के अन्य लोग ताने देते हैं। साथ ही मारपीट करते हैं। महिला की शिकायत के आधार पुलिस ने ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया है कि चंडीगढ़ की रहने वाली युवती ने गाजियाबाद के युवक से साल 2016 में शादी की थी, लेकिन ससुर और बाकि लोग इस शादी से खुश नहीं थे। बाद में ससुराल वाले महिला से ज्यादा रुपयों की मांग करने लगे थे। शादी के बाद महिला को 2018 में एक बेटी हुई थी।  

कारोबार के चलते पति अकसर रहते हैं बाहर 

वहीं कारोबार के चलते महिला का पति ज्यादातर वक्त बाहर ही रहता है। महिला का आरोप है कि ससुर मकान बेचने के लिए एक प्रापर्टी डीलर को घर में बुलाकर नशा करवाता है। इसको लेकर हर दिन विवाद बढ़ता गया और बाद में महिला अपने मायके चली गई। 

जान से मारने की धमकी देकर ससुर फरार

जब महिला 29 अगस्त को घर वापस आई तो ससुर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला को जबरन घर से बाहर निकाला और उसने मारपीट की। इतना ही नहीं महिला के विरोध करने के बाद आरोपी ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।  महिला ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया। इसके बाद आरोपी ससुर महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मामले में इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहा है कि ससुर समेत अन्य तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।