लाइव टीवी

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद सुनार गोलीकांड का पर्दाफाश, साजिशकर्ताओं को भारी पड़ गया ओवर कॉन्फिडेंस

Updated Apr 15, 2022 | 19:30 IST

Ghaziabad Crime News: राकेश मार्ग पर सुनार गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दिल्‍ली से इस मामले के दो मुख्‍य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सुनार गोलीकांड मामले में आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
मुख्य बातें
  • सुनार गोलीकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
  • वारदात के बाद आरोपी भाग गया था अपने गांव
  • दिल्‍ली पहुंचते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर-दबोचा

Ghaziabad Crime News: शहर के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग पर सुनार गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के दो मुख्‍य आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस को यह सफलता आरोपियों के अपने ही बनाए मास्‍टर प्‍लान में उलझने के कारण मिली। बता दें कि, सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग पर 7 अप्रैल को इन आरोपितों ने भगवती प्रसाद बनवारी लाल ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर लूट का प्रयास किया था।

विरोध करने पर आरोपित सुनार विकास वर्मा को गोली मारकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इनमें से दो आरोपितों को घटना में प्रयुक्त पीले रंग की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तमंचे के साथ तीसरा साथी अभी भी फरार है।

ऐसे आए पुलिस के गिरफ्त में

एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि, गिरफ्तार बदमाश दिल्ली के उस्मानपुर में ब्रह्मपुरी निवासी मुहम्मद कासिफ खान व हिदायत आगा हैं, जूरियत अली व दो अन्य साथी फरार हैं। इनकी तस्दीक नहीं हो पाई है। कासिफ खान घटना का मास्टरमाइंड है। घटना के बाद बदमाश बुलंदशहर के जहांगीराबाद में अपने मूल निवास पर जाकर छिप गए थे। पुलिस ने बताया कि, मुख्‍य आरोपी कासिफ खान को अपने प्‍लान पर पूरा विश्‍वास था कि, पुलिस उसे पकड़ नहीं पाएगी। इसलिए वह दो दिन बाद दूसरे आरोपित के साथ एक वैन किराये पर लेकर दिल्ली आ गया। यहां पर वे नई वारदात की साजिश रचने लगे, लेकिन पहले से ही इन बदमाशों के इंतजार में बैठी गाजियाबाद पुलिस ने दोनों को दिल्ली से ही गिरफ्तार कर लिया। 

कर्ज चुकाने के लिए रची साजिश

पुलिस ने बताया कि, दिल्ली के सीलमपुर में पार्किंग का ठेका चलाने के दौरान कासिफ पर मोटा कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने और ईद पर पैसों की जरूरत के चलते उसने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची। बदमाशों ने छह अप्रैल को रेकी कर अगले ही दिन वारदात का प्रयास किया।