लाइव टीवी

Ghaziabad Murder Mystery: प्यार में धोखा, सूटकेस में बंद लवर ने बयां की अपने मर्डर की कहानी, जानिए मामला

Updated Aug 20, 2022 | 21:08 IST

Ghaziabad Murder Mystery: पति को छोड़कर 4 साल से लिव इन में रह रही प्रेमिका ने प्रेमी पर जल्द शादी का दबाव बनाया। प्रेमी ने झगड़े के दौरान शादी से इंकार किया तो गुस्साई प्रेमिका ने उसका सहेली की मदद से कत्ल ही कर दिया। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
गाजियाबाद पुलिस ने किया युवक की हत्या का खुलासा, गर्लफ्रेंड ने की थी हत्या
मुख्य बातें
  • पति को छोड़कर दिल्ली में 4 साल से लिव इन में रह रही थी युवती
  • प्रेमी पर जल्द शादी करने का दबाव बनाया
  • मना किया तो उस्तरे से उसका मर्डर कर दिया

Ghaziabad Murder Mystery: प्यार में धोखा तो मिला मगर चोट खाए उस शख्स ने खुद अपने कत्ल की कहानी बयां कर दी। दरअसल पुलिस ने 7 अगस्त को गाजियाबाद में हुए एक मर्डर की मिस्ट्री को सुलझाते हुए इसमें एक नया खुलासा किया है।  जांच में ये बात उभर कर सामने आई है कि, अपने प्रेमी के कत्ल के समय फ्लैट में आरोपी प्रेमिका के संग उसकी एक सहेली भी मौजूद थी।

अब पुलिस टीम हत्या के इस मामले की दूसरी आरोपी युवती की तलाशी में उसके कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियोंं का कहना है कि, अपने प्रेमी फिरोज के मर्डर के समय आरोपी प्रेमिका प्रीति के साथ उसकी फ्रेंड मौजूद थी। प्रीति ने अपनी सहेली की सहायता से ही उस्तरे से फिरोज का गला काटा था। इसके बाद वह डेड बॉडी को ट्रॉली बैग में भरकर आनंद विहार में ठिकाने लगाने जा रही थी। 

लिव इन में रहती थी आरोपी 

लव रिलेशन में मर्डर का ये दिल दहला देने वाला मामला गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना इलाके के तुलसी निकेतन इलाके का था। जहां आरोपी महिला ने उस्तरे से गला काटकर अपने प्रेमी फिरोज की हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रीति शर्मा ने दीपक यादव से शादी की थी। मगर उसने गत 4 वर्षों से अपने पति को छोड़ रखा था। इसके बाद से वह अपने एक फ्रेंड दिल्ली के रहने वाले फिरोज के साथ तुलसी निकेतन इलाके में एक फ्लैट में लिव इन में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक 6 अगस्त की मध्य रात्रि को प्रीति का यूपी के संभल इलाके के रहने वाले फिरोज से शादी करने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। दरअसल प्रीति उस पर जल्द शादी करने का दबाव बना रही थी। झगड़े के दौरान फिरोज ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद गुस्से में प्रीति ने अपनी सहेली की मदद से फिरोज का उस्तरे से गला काटकर मर्डर कर दिया। 

हत्यारी प्रेमिका ने खरीदा ट्रॉली बैग 

पुलिस ने बताया कि, प्रेमी की हत्या करने के बाद आरोपी युवती राजधानी दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र से एक ट्रॉली बैग खरीदकर लाई। इसके बाद योजना के मुताबिक उसने सहेली की मदद से फिरोज की लाश को ट्रॉली बैग में भरकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रेन में रखने का सोचा था। जिससे लाश किसी अन्य शहर में पहुंच जाएगी और किसी को पहचान नहीं हो सकेगी और वह कानून की गिरफ्त में आने से बच जाएगी। मगर इसमें वह सफल नहीं हुई और पहले की पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस के मुताबिक रात्रि में प्रीति ट्रॉली बैग को सड़क किनारे ले जा रही थी। इस बीच पैट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम की उस पर नजर पड़ी। इसके बाद वह छुपने की कोशिश करने लगी तो पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद उसे रोक कर बैग के बारे में पूछा तो वो घबरा गई। बाद में पुलिस ने बैग खोला तो उसके होश फाख्ता हो गए। इसके बाद पुलिस उसे अरेस्ट कर थाने ले आई।