लाइव टीवी

प्रियंका चोपड़ा के गाने 'लाल दुपट्टा' को टक्‍कर दे रहा Anju Mor का हरियाणवी गाना, देखें वीडियो

Updated Jan 28, 2022 | 12:49 IST

Anju Mor new haryanvi song Lal Dupatta: जानी मानी हरियाणवी कलाकार अंजू मोर का नया हरियाणवी गाना लाल दुपट्टा यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। गाने में अंजू मोर लाल सूट पहनकर जबरदस्‍त डांस कर रही हैं।

Loading ...
Anju Mor Haryanvi song Lal Dupatta

Anju Mor new haryanvi song Lal Dupatta: जानी मानी हरियाणवी कलाकार अंजू मोर का नया हरियाणवी गाना लाल दुपट्टा यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। गाने में अंजू मोर लाल सूट पहनकर जबरदस्‍त डांस कर रही हैं। इस गाने को देखकर और सुनकर मुझसे शादी करोगी फ‍िल्‍म के प्रियंका चोपड़ा के गाने 'लाल दुपट्टा' की याद आती है। 

अंजू मोर अपने डांस से प्रियंका चोपड़ा को तगड़ी टक्‍कर दे रही हैं। गाने में राजू पंजाबी भी नजर आ रहे हैं। यह गाना शादी की थीम पर फ‍िल्‍माया गया है जिसकी लोकेशन काफी खूबसूरत है। गाने के बोल से लेकर संगीत तब सब कुछ जबरदस्‍त है। यह गाना डीजे पर डांस के लिए एक परफेक्‍ट वेडिंग सॉन्‍ग है। 

इस गाने पर खूब डांस किया जा सकता है और शादी की वीडियो में भी इसे इस्‍तेमाल किया जा सकता है। संगीत के कार्यक्रमों के लिए तो ये एक दम सटीक गाना है। यूट्यूब पर गाना काफी सुना जा रहा है।