लाइव टीवी

Renuma Pawar ka naya gana: रेणुका पंवार के हरियाणवी गाने बलमा की धूम, यूट्यूब पर वीडियो वायरल

Updated Jan 19, 2022 | 11:43 IST

Haryanvi Song balma release : जानी मानी हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार का नया गाना बलमा यूट्यूब पर एक दिन पहले ही रिलीज हुआ है और जबरदस्‍त तरीके से वायरल हो रहा है।

Loading ...
Renuka Pawar Haryanvi Song Balma

Renuka Panwar Haryanvi Song balma release : जानी मानी हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार का नया गाना बलमा यूट्यूब पर एक दिन पहले ही रिलीज हुआ है और जबरदस्‍त तरीके से वायरल हो रहा है। गाने को 22 घंटे में 57888 व्‍यूज मिल चुके हैं। गाने को मिले व्‍यूज इस बात की गवाही दे रहे हैं कि हरियाणवी गानों की सिंगर रेणुका पंवार को लेकर लोगों में किस कदर दीवानगी है। 

बलमा गाने को रेणुका पंवार ने अपनी दिलकश आवाज से खास बना दिया है, वहीं उनका साथ दिया है मान साब ने। मान साब की आवाज को भी हरियाणा में काफी पसंद किया जाता है। वहीं इस खूबसूरत से गाने को मान साब और जानी मानी हरियाणवी मॉडल Kseniia पर फ‍िल्‍माया गया है। गाने के बोल रजनिया ने लिखे हैं जबकि म्‍यूजिक दिव्‍यांश अनुराग के हैं। 

गाने में दिखाया गया है कि मान साब हैलिकॉप्‍टर से उतरते हैं और फ‍िर एक महंगी कार में अपनी हीरोइन की बिठाकर निकल जाते हैं। गाने में दोनों के बीच रोमांस दिखाया गया है। गाने में दोनों सितारों का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं लोग गाने को सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर कर रहे हैं।