लाइव टीवी

Aman Jaji Haryanvi Gana: रिलीज हुआ अमन जाजी का गाना 'शीशा टूट जावेगा', दीक्षा शर्मा की अदाओं का चला जादू

Updated Jan 20, 2022 | 11:39 IST

Haryanvi Song Sheesha Toot Javega: जाने माने हरियाणवी सिंगर अमन जाजी का नया गाना शीशा टूट जावेगा रिलीज हो गया है। उनका नया गाना र‍िलीज होते ही वायरल हो गया है।

Loading ...
Haryanvi Song Sheesha Toot Javega

Haryanvi Song Sheesha Toot Javega: जाने माने हरियाणवी सिंगर अमन जाजी का नया गाना शीशा टूट जावेगा रिलीज हो गया है। उनका नया गाना र‍िलीज होते ही वायरल हो गया है। फैंस को इस गाने का इंतजार तब से था जब से इसका प्रोमो जारी हुआ था। कुछ दिन पहले ही इंस्‍टाग्राम पर इस गाने का प्रोमो आया था। 

अमन जाजी के गाए गाने में अंतरजीत और दीक्षा शर्मा नजर आ रहे हैं। दोनों सितारों की जोड़ी जबरदस्‍त लग रही है। वहीं दीक्षा शर्मा का डांस लाजवाब है। उनकी अदाओं का जादू ऐसा चला कि फैंस घायल हो रहे हैं। वहीं अंतरजीत ने भी डांस में उनका खूब साथ दिया है। 

ये हरियाणवी गाना बेहद खूबसूरत लोकेशन पर फ‍िल्‍माया गया है। गाने के बोल अर्जुन कश्‍यप ने लिखे हैं जबकि म्‍यूजिक अमन जाजी का ही है। गाना ऐसा है कि डांस करने के लिए पैर खुद-ब-खुद उठ जाते हैं।