लाइव टीवी

Hariyanvi Song: वीनू गौर का नया हरियाणवी गाना कर रहा ट्रेंड, 'बड्डा भाई' वीडियो की धूम

Updated Jan 03, 2022 | 05:56 IST

Haryanvi Song Badda Bhai Ganna Video: चर्चित हरियाणवी कलाकारा वीनू गौर का नया गाना दुनिया यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। सोशल मीडिया पर हरियाणवी फैंस इस गाने को शेयर कर रहे हैं।

Loading ...
बड्डा भाई हरियाणवी सॉन्ग वीडियो
मुख्य बातें
  • हरियाणवी सॉन्ग फैंस के लिए वीनू गौर का नया गाना हुआ रिलीज।
  • ताजा हरियाणवी गीत 'बड्डा भाई' सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड।
  • सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रहे सॉन्ग के व्यूज

Badda Bhai Haryanvi Song panihari Video: सभी हरियाणवी सॉन्ग फैंस के लिए वीनू गौर की ओर से बीते दिनों रिलीज किया गया ताजा हरियाणवी गीत 'बड्डा भाई' यहां देखिए। गायक वीनू गौर के गाने बड्डा भाई का संगीत अमित कलवान ने दिया है। वीनू गौर के गाने 'बड़ा भाई' के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे देखकर वीडियो का आनंद लें।

 वीडियो की कहानी एक भाई के इमोशनल नोट के साथ शुरू होती है जोकि अपने छोटे भाई से कहता है कि उसे अपने सपने पूरे करने पर ध्यान देना चाहिए और जिम्मेदारियां पूरी करने की चिंता नहीं करनी चाहिए। 'बड्डा भाई' गाने के वीडियो में एक भाई के त्याग की कहानी को भी दिखाया गया है।

 Also Read: समंदर किनारे सपना चौधरी ने दिखाया डांस का जलवा, देसी गर्ल का वेस्‍टर्न अंदाज देख दीवाने हुए फैंस

 नीचे दिए लिंक में देखें वीनू गौर का बड्डे भाई हरियाणवी सॉन्ग।

हरियाणवी वीडियो में गायकी कर रहे पात्र को अपनी कहानी सुनाते हुए दिखाया गया है कि कैसे उसे अपनी भाई की याद आती है और उसकी कमी लगातार खलती रहती है। अपने छोटे भाई की हर जरूरत और शौक को पूरा करने के लिए बड़ा भाई पूरी कोशिश करता है।

 Also Read: Sapna Choudhary के इन गानों से अपनी न्‍यू ईयर पार्टी बनाएं यादगार, हरियाणवी तड़के से खूब जमेगा रंग

साथ ही बड्डा भाई गाने में यह भी दिखाया गया है कि एक किरदार अपने जीवन में सबकुछ हासिल कर लेता है लेकिन फिर उसे अपने बड़े भाई की कमी महसूस होती है और किसी भी सफलता से वह उस कमी को नहीं भर पा रहा है। अधिक हरियाणवी गीतों और वीनू गौर गीतों के लिए टीएन नवभारत का हरियाणवी संगीत वीडियो सेक्शन देखें।