लाइव टीवी

Haryanvi Song: रिलीज हुआ शिवा चौधरी का धमाकेदार हरियाणवी गाना, प्रांजल दहिया की अदाओं ने ढाया कहर 

Updated Jan 06, 2022 | 16:03 IST

Shiva Choudhary And Pranjal Dahiya Haryanvi Song Sone Ki Tagdi Gana Video: हरियाणा की जानी-मानी सिंगर शिवा चौधरी का नया हरियाणवी गाना सोने की तागड़ी रिलीज हो गया है। यह गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
नया हरियाणवी गाना सोने की तागड़ी

Shiva Choudhary And Pranjal Dahiya Haryanvi Song Sone Ki Tagdi Video: हरियाणा की मशहूर गायिका शिवा चौधरी का नया हरियाणवी गाना सोने की तागड़ी रिलीज हो गया है। इस धमाकेदार हरियाणवी गाने में जानी-मानी अदाकारा प्रांजल दहिया को फीचर किया गया है। प्रांजल दहिया ने अपनी कातिलाना अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक तरफ शिवा चौधरी की दमदार आवाज और दूसरी ओर प्रांजल दहिया के लटकों-झटकों ने दर्शकों को गाने की धुन पर नाचने पर मजबूर कर दिया है। जब से यह गाना रिलीज हुआ है तब से फैंस इस गाने को बहुत प्यार दे रहे हैं। आपको बता दें शिवा चौधरी के इस गाने की लिरिक्स मोनू शर्मा ने लिखी है वहीं अमन जाजी ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। आप यह नया हरियाणवी गाना यहां सुन सकते हैं।