लाइव टीवी

Teri Aakhya Ka Yo Kajal नहीं, बल्कि Dhai Litre Dudh गाने ने बदली सपना चौधरी की किस्‍मत, रातोंरात बनाया स्‍टार

Updated Jun 05, 2021 | 08:15 IST

Sapna Choudhary first hit song Dhai Litre Dudh: सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उनके जितना लोकप्रिय लोक कलाकार शायद ही कोई दूसरा है।

Loading ...
Sapna Choudhary

Sapna Choudhary first hit song Dhai Litre Dudh: सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उनके जितना लोकप्रिय लोक कलाकार शायद ही कोई दूसरा है। वह आज लाखों दिलों की धडकन हैं। उनके गाने सुनने, स्‍टेज पर उनकी एक झलक पाने हजारों लोग दूर दराज से आते हैं। आज वह बॉलीवुड डेब्‍यू भी कर चुकी हैं। पहले हरियाणा और अब सपना पूरे देश को दीवाना बना रही है। भारत से बाहर कई देशों में भी सपना चौधरी स्‍टेज प्रोग्राम कर चुकी हैं। 

कला के साथ साथ अपनी मेहनत और लगन के बल पर सपना चौधरी ने ये मुकाम पाया है। हालांकि सपना चौधरी का जब नाम आता है तो उनका सबसे लोकप्रिय गाना तेरी आंख्या का यो काजल (Teri Aakhya Ka Yo Kajal) याद आता है लेकिन असल में उन्‍हें एक दूसरे गाने ने रातोंरात स्‍टार बनाया था। वह हरियाणवी गाना है ढाई लीटर दूध। शुरूआती दौर में सपना चौधरी ने स्टेज पर ढाई लीटर दूध गाने पर कई जगह परफॉर्मेंस दी थी और यह गाना फैंस की जुबां पर छाया रहता था। ये गाना ऐसा हिट हुआ कि सपना चौधरी को स्‍टार बना दिया। 

तेरी आंख्‍या का यो काजल ने दी पॉपुलैरिटी

सपना चौधरी को उनके गाने तेरी आंख्‍या का यो काजल ने जबरदस्‍त पॉपुलैरिटी दी। हिंदी भाषी राज्‍यों में इस गाने की दीवानगी इस कदर है कि कोई भी शादी-पार्टी हो, यह गाना जरूर बजाया जाता है। डीजे पर इस गाने की खासा डिमांड रहती है। सपना चौधरी का ये फेमस गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। यहां सपना चौधरी का नाम सर्च करने पर ये सबसे ऊपर आता है। ये गाना उनके एलबम यूट तेरा पतला 2 का है जिसे डीसी मदाना ने गाया है। इस गाने के वीडियो में सपना चौधरी डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सपना ने ब्लू और पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। उनका यह डांस वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।