लाइव टीवी

Haryanvi Song 2021: रिलीज हुआ अमित सैनी रोहतकिया का नया हरियाणवी गाना चांद चांद, देखें शानदार वीडियो

Updated Jun 07, 2021 | 17:21 IST |

Latest Haryanvi Gaana: अमित सैनी रोहतकिया का नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल चांद चांद है। इस गाने का वीडियो दर्शकों के बीच काफी वायरल हो रहा है।

Loading ...

Amit Saini Rohtakiya New Haryanvi Song Chand Chand: हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया का नया गाना चांद चांद यूट्यूब पर जारी हो चुका है। इस हरियाणवी गाने को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस नए हरियाणवी गाने को अमित सैनी रोहतकिया ने गाया है और गाने के लिरिक्स केपी कुंदू और बिंटु पाबरा ने लिखे हैं। ये हरियाणवी गाना एक दिन पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ था और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। अमित सैनी रोहतकिया के कई ऐसे गाने हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं और अमित के इस गाने ने भी लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। सोशल मीडिया पर भी ये हरियाणवी गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।