लाइव टीवी

Haryanvi Gaana: रिलीज होते वायरल हुआ ये हरियाणवी गाना, यू-ट्यूब पर छाया

Updated Jun 11, 2020 | 13:53 IST |

Somvir Kathurwal Haryanvi Gaana: हरियाणवी सिंगर सोमवीर कथुरवाल के गाने दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। अब उनका नया गाना 'जोबन धार गंडासे की' भी खूब देखा जा रहा है। यूट्यूब पर ये गाना धमाल मचा रहा है।

Loading ...

Somvir Kathurwal and Manisha Ziya Sharma Gaana: बॉलीवुड गानों के साथ- साथ रीजनल गानों को भी बहुत देखा और पसंद किया जाता है। भोजपुरी और पंजाबी गानों के अलावा हरियाणवी गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। टशन, रोमांस, एक्शन और प्यार से भरपूर ये गाने दर्शकों को बहुत पसंद आते हैं। अब हाल ही हरियाणवी सिंगर सोमवीर कथुरवाल और मनीषा जीया शर्मा एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है 'जोबन धार गंडासे की'। गाने में कपिल कथूरवाल और चारु शर्मा हैं। दोनों ने गाने में अपनी एक्टिंग से धमाल मचा दिया है। गाने में कपिल कथूरवाल और चारु शर्मा के बीच की नोंक-झोंक और प्यार को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। आपको बता दें कि इस गाने के बोल गुलशन बाबा जी ने लिखे हैं। गाने का संगीत अरविन्द जांगिड़ का है और इसके डायरेक्टर कुलदीप राठी हैं।