लाइव टीवी

Diler kharkiya New Song: स्कूल के खूबसूरत लम्हों की याद दिलाता है सिंगर दिलेर खरकिया का ये गाना, देखें वीडियो

Updated Jun 12, 2020 | 11:38 IST

Diler kharkiya New Song: हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। उनका हाल ही आया नया गाना 'क्लासमेट' भी लोगों को खूब भा रहा है।

Loading ...

Diler kharkiya New Song: हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया पहले ही अपने कई गानों - आशिकी का रोग, सपना 2, धोकेबाज से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अब वो एक नया गाना लेकर आए है- जिसका नाम है- 'क्लासमेट'। गाने के वीडियो में दिलेर खरकिया के साथ प्रगति‍ भी हैं। वीडियो में स्कूल के दिनों के खूबसूरत लम्हों को दिखाया गया है। स्कूल के दिनों में दोस्तों के संग मस्ती, टीचर्स की डांट और प्यार की शुरूआत इन सभी को गाने में बड़ी ही खूबसूरती से पिरोया गया है। जिसे देखकर दर्शकों को अपने पुराने दिन याद आ जायेंगे। आपको बता दें कि इस गाने के बोल मुकेश जाजी ने लिखे हैं और इसका संगीत अमन जाजी का है। गान को डायरेक्ट अमित बिश्‍नोई ने किया है।