लाइव टीवी

Haryanvi Song: रिलीज हो गया अमित सैनी रोहतकिया का स्वैग से भरा हरियाणवी गाना, देखें वीडियो

Updated Sep 03, 2020 | 14:31 IST |

Amit saini rohtakiya Mohit beniwal Sonika Singh ka gana: अमित सैनी रोहतकिया का नया गाना 'दारू आले पेग' कुछ ही घंटों पहले रिलीज हुआ है। गाने में मोहित बेनीवाल स्वैग से भरे नजर आ रहे हैं।

Loading ...

Amit saini rohtakiya Mohit beniwal Sonika Singh ka gana: अमित सैनी रोहतकिया हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। अमित के गाने केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुने जाते हैं। कुछ घंटों पहले अमित सैनी रोहतकिया का नया गाना 'दारू वाले पेग' रिलीज हुआ है। गाने में एक प्रेम कहानी दिखाई गई है‌। जिसमें मोहित बेनीवाल को उनकी शराब की आदत और गरीबी की वजह से सोनिका सिंह उन्हें छोड़कर एक अमीर आदमी से शादी कर लेती हैं। लेकिन उसके कुछ सालों बाद ही मोहित अपनी मेहनत से बड़े आदमी बन जाते हैं और फिर मोहित को इस रूप में देखकर सोनिका सिंह को पछतावा होता है। पूरा गाना स्वैग से भरा है। गाने को लिखा और डायरेक्ट भी मोहित बेनीवाल ने ही किया है।