लाइव टीवी

amit saini rohtakiya ke song : अमित सैनी की गर्लफ्रेंड और दोस्त ने दिया धोखा, देखें फिर क्या हुआ

Updated Dec 09, 2020 | 12:01 IST |

अमित सैनी का नया गाना गुंडा रिलीज हो गया है। जिसने यूट्यूब पर बवाल मचा दिया है। गाने में अमित सैनी का दिल टूट जाता है जिसके बाद उनका दबंग अंदाज देखने को मिलता है। गाने को अमित सैनी ने अपनी शानदार आवाज दी है।

Loading ...

विवाद रूल और 40 किलो जैसे कई सुपरहिट गानों से तहलका मचाने वाले अमित सैनी रोहतकिया हरियाणवी इंडस्ट्री के धाकड़ एक्टर और सिंगर हैं। दर्शक अमित सैनी की आवाज के साथ उनकी एक्टिंग को भी बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में अमित सैनी का नया गाना गुंडा रिलीज हुआ है। जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल दिया है। गाने में अमित की पावर और स्ट्रेंथ देखने लायक है। गाने में अमित सैनी अपनी गर्लफ्रैंड से सच्चा प्यार कर बैठेते हैं, लेकिन उनकी गर्लफ्रैंड पीठ पीछे अमित सैनी के दोस्त के साथ अपने रिश्ते बनाती है। जिसका पता चलने के बाद अमित सैनी का दिल टूट जाता है, क्योंकि उन्हें अपने दोस्त के इस हरकत पर यकीन नहीं होता। जिसके बाद अमित की गर्लफ्रैंड और उनका दोस्त अमित सैनी को मारने की कोशिश करते हैं लेकिन अमित की पावर को देख वह डर जाते हैं। हांलांकि गाने के अंत में उनका दोस्त लड़की को धोखा दे देता है और उसेक परिवार के लोग लड़की से बत्तमीजी करते हैं, उसके बाद अमित सैनी एक बार फिर अपने दबंग अवतार में नजर आते हैं और उन्हें मार देते हैं। गाने की कैमिस्ट्री देखने लायक है। वहीं गाने को अब तक 7 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने को अमित सैनी ने अपनी शानदार आवाज दी है। लिरिक्स मोहित भारद्वाज ने दिया है। जबकि म्यूजिक जी आर म्यूजिक ने दिया है।