लाइव टीवी

Haryanvi Song: विश्वजीत चौधरी के गाने में दिखा हर्ष गहलोत और अंजली राघव का जबरदस्त रोमांस, देखें वीडियो

Updated Dec 08, 2020 | 13:46 IST |

Haryanvi Song 2020: अंजली राघव और हर्ष गहलोत का धमाकेदार गाना चांद रिलीज हो गया है। गाने को विश्वजीत चौधरी ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है।

Loading ...

Haryanvi Song: हरियाणवी गाने लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और इसका पूरा श्रेय हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकारों को जाता है। हरियाणवी गाने आजकल आपको हर पार्टी, हर समारोह में बजते सुनाई दे जाते हैं। विश्वजीत चौधरी उन्हीं गायकों में से एक हैं। उनका नया गाना चांद रिलीज हो गया है, गाने में आपको हर्ष गहलोत और अंजली राघव नजर आएंगे जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से गाने को और भी शानदार बना दिया है। गाने में अंजली एक डासं टीचर हैं जिन्हें हर्ष गहलोत देख कर उनके दीवाने हो जाते हैं। गाने में दोनो की प्यारी कमेस्ट्री देखने को मिलेगी। हर्ष गहलोत अंजली को पटाने के लिए गाने में खूब मेहनत करते दिख रहे हैं। गाने में आपको विश्वजीत चौधरी भी देखने को मिलेंगे। गाने को लिखा है राकेश धिराना ने और म्यूजिक लकी ने दिया है।