लाइव टीवी

Naye Haryanvi Gane 2021 : आते ही छा गया गगन हरियाणवी और अनु कादियान का नया गाना, देखें वीडियो

Updated Jan 22, 2021 | 18:22 IST |

गगन हरियाणवी और अनु कादियान का नया गाना छुवारे इंटरनेट पर रिलीज हो गया है। गाने में अनु कादियान ने गगन की पत्नी का रोल निभाया है। दर्शक गाने में दोनों की मजेदार केमिस्ट्री को बेहद पसंद कर रहे हैं।

Loading ...

गगन हरियाणवी हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के धाकड़ एक्टर और सिंगर हैं। गगन के गाने ना केवल हरियाणा पंजाब तक ही सीमित रहते है बल्कि इनके गाने भारत के अन्य राज्यों में भी खूब धूम मचाते हैं। कुछ देर पहले गगन हरियाणवी और अनु कादियान का नया गाना छुवारे इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। जिसने धमाल मचा दिया है। गाने में एके जट्टी ने गगन हरियाणवी पत्नी का रोल निभाया है।

गगन बाजार से घर आए होते हैं तभी अनु कादियान उन पर गुस्सा हो जाती हैं और बवाल मचा देती हैं। दरअसल अनु कादियान ने गगन से बाजार से छुवारे मंगाए होते हैं लेकिन वह लाना भूल जाते हैं, जिस पर वह गगन से गुस्सा हो जाती हैं। गाने में अनु कादियान गगन हरियाणवी के साथ जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। गगन हरियाणवी गाने में कुर्ते पजामे के साथ हरियाणवी जूती के कांबिनेशन में मजर आ रहे हैं वहीं अनु कादियान भी हरियाणवी गेटअप में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरे हुए हैं। इस गाने को अब तक 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। गाने के बोल आमिन बड़ोदी ने लिखा है। जबकि गाने को म्यूजिक जी आर म्यूजिक ने दिया है।