लाइव टीवी

VIDEO: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का आया नया गाना, गर्लफ्रेंड से 'गुड मॉर्निंग' पर हुई तकरार

Updated Jan 17, 2021 | 21:25 IST

Latest Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और मनीषा शर्मा का नया गाना 'गुड मॉर्निंग' रिलीज हुआ है। वहीं, गाने में निधि शर्मा ने मासूम शर्मा की गर्लफ्रैंड का रोल निभाया है।

Loading ...

मासूम शर्मा हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम है। मासूम के गाने न केवल हरियाणा, पंजाब तक सीमित रहते हैं बल्कि भारत के अन्य राज्यों में भी खूब धूम मचाते हैं। मासूम के गाने रिलीज होते ही जमकर धमाल मचाते हैं। हाल ही में मासूम का नया गाना 'गुड मॉर्निंग' रिलीज हुआ है, जिसमें फीमेल आवाज मनीषा शर्मा ने दी है। वहीं, गाने में निधि शर्मा ने मासूम की गर्लफ्रेंड का रोल निभाया है। गाने में दिखाया गया है कि निधि गुड मॉर्निंग का मैसेज करती हैं लेकिन वह मासूम इस मैसेज का जवाब नहीं देते। इसपर वह मासूम को फोन कॉल कर गुड मॉर्निंग एक्सेप्ट करने के लिए कहती हैं, जिसे सुन वह कहते हैं कि गुड मॉर्निंग नहीं राम राम जी बोला करो। गाने को मजेदार तरीके से देली अंदाज में फिल्माया गया है। गाने के बोल मासूम ने ही लिखे हैं जबकि संगीत जी आर म्यूजिक ने दिया है।