लाइव टीवी

Gajender phogat - jaata ki toli : रिलीज हुआ गजेंद्र फोगाट का नया धाकड़ गाना 'जाटां की टोली', देखें वीडियो

Updated Aug 04, 2020 | 10:53 IST |

Gajender phogat naya gana jaata ki toli : गजेंद्र फोगाट का नया गाना रिलीज हो गया है गाने में गजेंद्र जाटों का दम-खम और भौकाल दिखाते नजर आ रहे हैं।

Loading ...

गजेंद्र फोगाट हरियाणवी के कुछ जाने-माने सिंगरों में से एक हैं। गजेंद्र जाट समुदाय से आते हैं और उनके समुदाय को अपनी बहादुरी और वीरता के लिए जाना जाता है। गजेंद्र ने इसी थीम पर अपना नया गाना रिलीज किया है जाटां की टोली, जिसमें गजेंद्र ने बहुत खूबसूरती से जाटों के दम खम और ईमानदारी को द‍िखाया है। गाने में उन्होंने दिखाया है कि कैसे एक जाट लड़का सेना में भर्ती होकर देश के लिए काम करता है तो वहीं अपने परिवार की रक्षा भी करता है।

गाने को देखने के बाद आपके मन में जाटों के लिए इज्जत और बढ़ जाएगी। गाने में जाट लड़के का किरदार सुरेंद्र काला ने निभाया है जो हरियाणा के मशहूर मॉडल हैं। गाने को लिखा है सुनील चौधरी ने और म्यूजिक दिया है बीट स्मगलर्स ने। गाना इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। र‍िलीज होने से लेकर खबर ल‍िखे जाने तक यूट्यूब पर इसे तीन लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। गजेंद्र फोगाट का नया गाना आप यहां देख सकते हैं।