लाइव टीवी

Ruchika Jangid song Deewani Jaatni: रुचिका जांगिड़ के गाने में आखिर किसकी दीवानी हैं सोनिया, देखें वीडियो

Updated Aug 05, 2020 | 17:08 IST |

Ruchika Jangid song Deewani Jaatni: रुचिका के नए गाने 'दीवानी जाटनी' को मिल रहा है फैंस का प्यार। एक जाट की दीवानी जाटनी बनी फि‍र रहीं हैं इस गाने में सोनिया।

Loading ...

रुचिका जांगिड़ की आवाज के लाखों दीवाने हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनकी आवाज में मिठास है और हर‍ियाणा का देसी लहजा भी है। इस बार वह अपने सुरीली आवाज में हर उस लड़की के लिए अपना नया गाना लाईं हैं जो अपने प्रेमी की दीवानी हैं। इस गाने में देखा जा सकता है कि सोनिया अपने जाट संजू की दीवानी हैं, और उसे देख-देख कर मुस्कुराती हैं।

संजू इस गाने में शुद्ध देसी नजर आ रहे हैं। यहां तक क‍ि वह कुर्ता पजामा पहनकर ट्रैक्टर पर कॉलेज आते हैं। एक बार एक लड़की संजू को देखकर उनके ख्यालों में खो जाती है, तब जलन में सोनिया ने उस लड़की का गुस्से में विरोध किया। यह एक उदाहरण है कि सोनिया संजू से कितना प्यार करती हैं। इस गाने को गुलशन बाबा ने लिखा है, रुचिका जांगिड़ ने गाया है और अरविंद कुमार ने म्यूजिक दिया है। गाने का वीड‍ियो अमित चौधरी ने डायरेक्‍ट क‍िया है।