लाइव टीवी

Sapna Choudhary Dance: स्‍टेज पर सपना चौधरी ने किया नागिन डांस, वीडियो देख झूमे फैंस

Updated Jun 12, 2021 | 14:48 IST |

Sapna Choudhary Naagin dance video: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का ताजा वीडियो धूम मचा रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी सूट सलवार में नजर आ रही हैं।

Loading ...

Sapna Choudhary Naagin dance video: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का ताजा वीडियो धूम मचा रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी सूट सलवार में नजर आ रही हैं। वीडियो में वह नागिन डांस कर अपने चाहने वालों को क्रेजी कर रही हैं। यूट्यूब पर ये वीडियो छाया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सपना के इंस्‍टाग्राम पर भी एक नागिन डांस का वीडियो डला हुआ है जिसमें सपना चौधरी ना केवल पीले रंग के सूट बल्कि हाई हील्स में नजर आ रही हैं। ये वीडियो खुद सपना चौधरी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया है और इसे 17 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि लाखों लोगों ने इस पोस्‍ट को लाइक किया है।