लाइव टीवी

Haryanvi Song 2021: नवीन नारू और सोनिका सिंह के नए गाने पर फिदा हुए फैंस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Updated Jun 13, 2021 | 16:36 IST |

Naya Haryanvi Gaana 2021: नवीन नारु और सोनिका सिंह का नया हरियाणवी गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Loading ...

Naveen Naru And Sonika Singh Latest Haryanvi Song Marodi: नवीन नारू और सोनिका सिंह के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं और इनके गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। नवीन नारू और सोनिका सिंह का एक नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है, जिसका टाइटल मरोड़ी है। आपको बता दें कि इस गाने को मनीषा शर्मा ने गाया है और गाने के लिरिक्स प्रहलाद ने लिखे हैं। ये हरियाणवी गाना यूट्यूब पर एक दिन पहले रिलीज हुआ था और अब तक इस गाने के वीडियो को हजारों से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये हरियाणवी गाना नवीन नारु और सोनिका सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने के डायरेक्टर काक हैं, इन्होनें गाने के वीडियो को काफी अच्छे से दर्शाया है। ये हरियाणवी गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।