लाइव टीवी

Haryanvi Song: नए हरियाणवी गाने में कमाल लग रहीं रूबा खान, यहां देखिए नया रोमांटिक गाना नशीली लागे

Updated Nov 29, 2020 | 12:19 IST |

Haryanvi Song Nashili Lage video: हरियाणवी सिंगर विश्वजीत का नया गाना नशीली लागे रिलीज हो गया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Loading ...

हरियाणवी सिंगर विश्वजीत चौधरी अपने फैंस के लिए नया गाना नशीली लागे लेकर आए हैं जिसमें रूबा खान को फीचर किया गया है। नशीली लागे गाने में रूबा खान बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, उनका ड्रेसिंग स्टाइल काबिले तारीफ है। विश्वजीत चौधरी भी इस गाने में बहुत स्मार्ट लग रहे हैं, अपने डैशिंग पर्सनालिटी से वह फैंस का दिल जीत रहे हैं। इस गाने में देखा जा सकता है कि विश्वजीत चौधरी एक शादी में शामिल होते हैं जहां उन्हें रूबा खान दिख जाती हैं। रूबा को देखते ही विश्वजीत अपना दिल उनको दे बैठते हैं, वह रूबा के दीवाने बन जाते हैं और उन्हें प्रपोज करने की कोशिश करते हैं। यह बात रूबा खान को पता चल जाती है और वह उनसे नाराज होने का नाटक करती हैं। विश्वजीत चौधरी बहुत उदास हो जाते हैं तब उन्हें रूबा खान से सरप्राइज मिलता है जो उन्हें हैरान कर देता है। इस गाने की एंडिंग बहुत प्यारी है। आपको बता दें विश्वजीत चौधरी ने इस गाने को खुद लिखा है वहीं आरके क्रू के साथ मिलकर उन्होंने इस गाने को म्यूजिक दिया है। आप विश्वजीत चौधरी का नशीली लागे गाना यहां सुन सकते हैं।