लाइव टीवी

यूके हरियाणवी का यह नया गाना बिल्लो आपको हंसाते-हंसाते लोटपोट कर देगा, गाने में इंदु और विजय की जोड़ी कमाल है

Updated Nov 30, 2020 | 10:57 IST |

यूके हरियाणवी का नया गाना‌ बिल्लो रिलीज हो गया है, इस गाने में इंदु फोगाट और विजय वर्मा ने अपने बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है।

Loading ...

आजकल युवाओं को हरियाणवी गाने बहुत पसंद आ रहे हैं। युवाओं में हरियाणवी गानों का क्रेज दिख रहा है, यूके हरियाणवी जैसे सिंगर का गाना सुनने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। यूके हरियाणवी का नया गाना बिल्लो रिलीज हो गया है जिसमें इंदु फोगाट और विजय वर्मा ने अपने बेहतरीन एक्टिंग से लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। बिल्लो गाने में इंदु फोगाट और विजय वर्मा की जोड़ी बहुत क्यूट लग रही है जो मस्ती भरे अंदाज में फैंस के सामने आए हैं। इस गाने में देखा जा सकता है कि विजय वर्मा विजय इंदु के साथ मजाक करते हैं। वह इंदु के सामने मोटा होने का नाटक करते हैं लेकिन यह बात गाने के अंत में वह खुद इंदु को बता देते हैं। दर्शक उनका यह अंदाज देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। बिल्लो गाने को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह गाना एक बहुत ही प्यारे गांव में शूट किया गया है। इस गाने को मुकेश जैजी ने लिखा है और अमन जैजी ने म्यूजिक दिया है। आप इस गाने का लुफ्त यहां उठा सकते हैं।