लाइव टीवी

Haryanvi 2021 Video: रिलीज हुआ नया हरियाणवी गाना पत्ता गोली का, सपना चौधरी का दिखा दबंग अंदाज

Updated Dec 06, 2021 | 11:05 IST |

Sapna Choudhary Haryanvi Songs 2021 Patta Goli Ka: सपना चौधरी हरियाणा की सर्वाधिक लोकप्रिय लोक कलाकार हैं जिनके गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस गाने में सपना चौधरी शानदार सूट और लहंगे में नजर आ रही हैं...

Loading ...

Sapna Choudhary New Haryanvi Song  Patta Goli Ka: जानी मानी हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी का नया गाना पत्ता गोली का यूट्यूब पर र‍िलीज होते ही छा गया है। सपना चौधरी हरियाणा की सर्वाधिक लोकप्रिय लोक कलाकार हैं जिनके गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस गाने में सपना चौधरी शानदार सूट और लहंगे में नजर आ रही हैं। सपना चौधरी अंदाज काफी दिलकश नजर आ रहा है। गाने में किसी हवेली की छत पर साथी कलाकारों के साथ डांस कर रही हैं। खुले बालों में उनकी अदाएं कातिलाना नजर आ रही हैं। गाने के बोल और म्‍यूजिक अच्‍छा है। यही वजह है कि यूट्यूब पर गाना ट्रेंड कर रहा है। सपना चौधरी और अमीन बरौदी पर फिल्माए गए गाने को सोमवीर कठुरवाल ने आवाज दी है। यह गाना हिट हो चुका और अब तक इसे 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।