लाइव टीवी

Haryanvi song: रिलीज हुआ नया हरियाणवी गाना बॉबी का सिनेमा, सुरेंद्र रोमियो ने अपनी आवाज से जीता फैन्स का दिल

Updated Dec 05, 2021 | 16:04 IST |

Surender Romio New Haryanvi Songs Bobby Ka Cinema: बॉबी का सिनेमा हरियाणवी गाने में अनु के साथ सुरेंद्र रोमियो भी नजर आ रहे हैं। इन दोनों सितारों पर फ‍िल्‍माए गए इस खूबसूरत गाने को कविता सोबू और सुरेंद्र रोमियो ने आवाज दी है..

Loading ...

Haryanvi song Bobby Ka Cinema : यूट्यूब पर नया हरियाणवी गाना बॉबी का सिनेमा रिलीज हो गया है। इस गाने में अनु कदयान फैंस को दीवाना बनाती नजर आ रही हैं। बॉबी का सिनेमा हरियाणवी गाने में अनु के साथ सुरेंद्र रोमियो भी नजर आ रहे हैं। इन दोनों सितारों पर फ‍िल्‍माए गए इस खूबसूरत गाने को कविता सोबू और सुरेंद्र रोमियो ने आवाज दी है। यह गाना हिट हो चुका और अब तक इसे 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में गीत अनु अलग-अलग आउटफ‍िट्स में नजर आ रही हैं और हर लुक में दिलकश दिख रही हैं। ये गाना काफी खूबसूरत लोकेशंस पर फ‍िल्‍माया गया है।