लाइव टीवी

Pranjal Dahiya Latest Haryanvi Video Song: फैंस को दीवाना बना रहा प्रांजल दहिया का नया गाना कुर्ता पजामा

Updated Jan 25, 2021 | 15:52 IST |

Pranjal Dahiya Latest Haryanvi Video Song: 'कुर्ता पजामा' हरियाणवी गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है और फैंस भी गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Loading ...

Pranjal Dahiya Latest Haryanvi Video Song: प्रांजल दहिया इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही हैं। प्रांजल दहिया अभी तक कई हिट हरियाणवी सॉन्‍ग्स दे चुकी हैं। इनका का एक नया हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम 'कुर्ता पजामा' है। इस गाने के लिरिक्स मीत निकम्मा ने लिखे हैं और म्यूजिक वीजी ने दिया है। इंस्टाग्राम पर ये गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस हरियाणवी गाने को आकाश दिक्षित और मनीषा शर्मा ने गाया है। फैंस को ये गाना इतना पसंद आ रहा है कि अब तक लोगों के स्टेट्स पर छाया हुआ है। यूट्यूब पर भी इस गाने के वीडियो को 8 लाख 60 हजार व्यूज मिल चुके हैं। आप भी प्रांजल दहिया के नए गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।