लाइव टीवी

रेणुका पंवार और एके जट्टी के ठुमकों पर पूरा फैन्‍स हुआ दीवाना, देखें नया हर‍ियाणवी गाना

Updated Jan 24, 2021 | 12:27 IST |

रेणुका पंंवार का नया गाना छन छन फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस मजेदार हरियाणवी गाने में रेणुका पंवार, एक जट्टी और के डी ने जमकर डांस किया है।

Loading ...

अगर आप भी हरियाणवी गानों के शौकीन हैं तो आपको रेणुका पवार का लेटेस्ट गाना छन छन जरूर सुनना चाहिए। यह गाना इतना मजेदार है कि आप इसे सुनते ही आनंदित हो जाएंगे और झूमने लगेंगे। इस गाने में एक जट्टी और के डी को स्टार किया गया है जो अपने बेहतरीन एक्टिंग और डांसिंग कला से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस गाने में रेणुका पवार और एक जट्टी ने जोरदार ठुमके लगाए हैं जिससे पूरा सोशल मीडिया हिल गया है। इस गाने में आप देख सकते हैं कि एक जट्टी अपने पति के डी से घुंघरू वाले पायल मांग रही हैं लेकिन उनके पति उन्हें तवज्जो नहीं दे रहे हैं।

अंत में एक जट्टी को बहुत ही खूबसूरत सरप्राइस मिलता है जिसे देखकर वह बेहद खुश हो जाती हैं। इस गाने के सभी कलाकारों ने बहुत उम्दा काम किया है जो काबिले तारीफ है। आपको बता दें, दक्ष कंबोज खेड़ा ने इस गाने का लिखा है और गुलशन म्यूजिक ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। रेणुका पवार का नया गाना छन छन आप यहां सुन सकते हैं।