लाइव टीवी

सुरेंद्र रोमियो और प्रांजल दहिया के नए हरियाणवी गाने की यूट्यूब पर धूम, रिलीज होते ही छा गया वीडियो

Updated Mar 16, 2021 | 19:23 IST |

Surender Romio Haryanvi Gaana Video: सुरेंद्र रोमियो का नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर जारी हो चुका है, इस गाने के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यहां देखिए यह हरियाणवी सॉन्ग।

Loading ...

Pranjal Dahiya and Surender Romio Latest Haryanvi Song Muh Panihari: हरियाणवी सिंगर सुरेंद्र रोमियो के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं, इसलिए इनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। आपको बता दें कि सुरेंद्र रोमियो का एक नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका नाम पनीहारी है। ये हरियाणवी गाना सुरेंद्र रोमियो और प्रांजल दहिया पर फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में आपको दोनों की क्यूट स्टोरी देखने को मिलेगी।

इस हरियाणवी गाने को सुरेंद्र रोमियो ने गाया है और गाने के लिरिक्स आर के लहरी ने लिखे हैं। कुछ ही घंटो पहले रिलीज हुए इस हरियाणवी गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को सुरेंद्र रोमियो का ये हरियाणवी गाना काफी पसंद आ रहा है। आप भी इस नए हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।