लाइव टीवी

Haryanvi Song: सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा सपना चौधरी का हरियाणवी गाना दिल्ली की जाटनी, Watch Video

Updated Mar 17, 2021 | 06:36 IST |

Haryanvi Gaana Video: सपना चौधरी का एक हरियाणवी गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है, जिसका नाम दिल्ली की जाटनी है। इस गाने के वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Loading ...

Sapna Choudhary Superhit Haryanvi Song Dilli Ki Jaatni: देशी क्वीन सपना चौधरी के गाने सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं। लोगों को इनके गाने देखना बेहद पसंद होता है। इन दिनों सपना का एक हरियाणवी गाना यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है, जिसका नाम दिल्ली की जाटनी है। सपना चौधरी इस गाने के वीडियो में एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं और उनका ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस हरियाणवी गाने को संनतोख सिंह ने गाया है और गाने के लिरिक्स भी उन्होंने ही लिखे हैं। ये हरियाणवी गाना सपना चौधरी और आकाश वाट्स पर फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में सपना ने अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना लिया है। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को लाखों लोग देख चुके हैं। आप भी इस हरियाणवी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।