लाइव टीवी

Haryanvi Song: राज मावर के नए गाने को एक दिन में मिले 10 लाख से अधिक व्यूज, देखें वीडियो

Updated Jan 16, 2021 | 21:07 IST |

राज मावर का नया तन्ने दिल तोडे मन्ने हाड तोडे इंटरनेट पर रिलीज हो गया है। गाने में भावेश कुमार, हिमांशी गोस्वामी और विक्की काजला को फीचर किया गया है।

Loading ...

Haryanvi Song: राज मावर हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के धाकड़ सिंगर हैं। राज मावर के गाने ना केवल हरियाणा पंजाब तक सीमित रहते हैं बल्कि इनके गाने भारत के अन्य राज्यों में भी खूब धूम मचाते हैं। हाल ही में राज मावर का नया गाना तन्ने दिल तोडे मन्ने हाड तोडे इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। गाने में भावेश कुमार और हिमांशी गोस्वामी मुख्य भूमिका मे नजर आ रहे हैं। हिमांशी का बॉयफ्रैंड एक गुंडा होता है, यह सबकुछ जानते हुए भी भावेश हिमांशी को बेहद पसंद करते हैं। जिस पर एक दिन हिमांशी अपने बॉयफ्रैंड के साथ होती हैं और वह भावेश को कॉल कर मिलने के लिए बुलाती हैं। भावेश विक्की काजला के साथ हिमांशी से मिलने के लिए जाते हैं। गाने में विक्की काजला ने भावेश के दोस्त की भूमिका निभाई है। हिमांशी द्वारा दोनों को मारने का प्लान किया जाता है, इस बात का पता भावेश के दोस्त विक्की को चल जाता है। इसके बाद हिमांशी का यह प्लान उल्टा उनके लिए मुसीबत बन जाता है। गाने को फिल्मी अंदाज में फिल्माया गया है। वहीं इस गाने को अब तक 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। गाने के शानदार बोल हैप्पी धारासुल ने लिखे हैं। जबकि म्यूजिक बिंदा औजला ने दिया है।