लाइव टीवी

Haryanvi Naya Gaana: वायरल हुआ राज मावर का नया हरियाणवी गाना पार्टी, फैंस को खूब पसंद आ रहा वीडियो

Updated Feb 26, 2021 | 17:40 IST |

Raj Mawer Superhit Haryanvi Video: राज मावर का नया हरियाणवी गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Loading ...

Raj Mawer New Viral Haryanvi Song Party: हरियाणवी सिंगर राज मावर के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं और इनके गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। राज मावर का एक नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है, जिसका नाम पार्टी है। आपको बता दें कि इस गाने को राज मावर ने गाया है और गाने के लिरिक्स आर के लेहरी ने लिखे हैं। ये हरियाणवी गाना यूट्यूब पर एक दिन पहले रिलीज हुआ था और अब तक इस गाने के वीडियो को 5 लाख 99 हजार व्यूज मिल चुके हैं। ये हरियाणवी गाना मिस्टर गुरु, दिव्या जांगिड़ और गौरव चौहान पर फिल्माया गया है। इस गाने के डायरेक्टर मिस्टर गुरु हैं, इन्होनें गाने के वीडियो को काफी अच्छे से दर्शाया है। ये हरियाणवी गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।