लाइव टीवी

Sapna Choudhary ने हरियाणवी गाने पर किया जोरदार डांस, यूट्यूब पर वायरल हो रहा वीड‍ियो

Updated Feb 25, 2021 | 14:49 IST |

जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक डांस वीडियो हमेशा की तरह सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में सपना हरे रंग का सूट पहने नजर आ रही है।

Loading ...

Sapna Choudhary dance video Viral: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक डांस वीडियो हमेशा की तरह सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में सपना हरे रंग का सूट पहने नजर आ रही है। उनके आसपास हजारों लोग दिखाई दे रहे हैं और सभी उनके गाने पर झूम रहे हैं। वीडियो में सपना चौधरी 'तू सेम सूधरी लागे से' हरियाणवी गाने पर ठुमके लगा रही हैं। इस गाने में एक ताऊ भी सपना चौधरी के साथ नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह लोगों के बीच बैठे थे लेकिन सपना का डांस देख खुद को रोक नहीं पाए और स्‍टेज पर चले आए। इस वीडियो को अब तक 18 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है।