लाइव टीवी

Ruchika Jangid Haryanvi Song: रुचिका जांगिड़ के हरियाणवी गाने 'नन्दोई' का धमाल, देखें वीडियो

Updated Jun 03, 2020 | 15:01 IST |

Ruchika Jangid New Song: रुचिका जांगिड़ हरियाणा के मशहूर गायकों में से एक हैं। उनके गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। उनका गाना 'नन्दोई' एक बार फिर दर्शकों के बीच छा गया है।

Loading ...

Ruchika Jangid New Song: हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ अपने गानों से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। उनके गाए हुए कई गाने- नन्दी के बीरा, आंख लाड़गी और सिंदूर खूब पॉपुलर हुए हैं। अब हाल ही में रुचिका जांगिड़ का एक गाना फिर से यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है, जिसका नाम है- 'नन्दोई'। गाने में मुख्य कलाकार के रूप में हर्ष गहलोत और प्रांजल दहिया है। गाने में हर्ष गहलोत की पत्नी बनीं प्रांजल दहिया को मायके में उनकी याद सताती है तो वो अपनी भाभी से संदेश भेजकर उन्हें बुलाने की रिक्वेस्ट करती नजर आती हैं। गाने में प्रांजल दहिया का खूबसूरत अंदाज और उनका डांस दर्शकों को भा जाने वाला है तो वहीं हर गाने की तरह ही हर्ष गहलोद बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं। हरियाणवी गानों के शौकीन दर्शक इस गाने को सुनकर झूम उठते हैं। आपको बता दें इस गाने को लिखा है ऋषि राज मस्ताना ने और इसका संगीत आर के क्रू का है। गाने को डायरेक्ट कुलदीप राठी ने किया है।