लाइव टीवी

Sandeep Surila Haryanvi Song: सोनिका के 'प्यार' में संदीप सुरीला को मिला धोखा, नए वीडियो में झलका दर्द

Updated Jun 03, 2020 | 11:06 IST |

Sandeep Surila New Haryanvi Song: अपने हर गाने से दर्शकों के बीच छा जाने वाले संदीप सुरीला का नया गाना रिलीज हो गया है। उनके इस गाने को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Loading ...

Sandeep Surila New Haryanvi Song: सिंगर संदीप सुरीला एक जाना माना नाम है जिनके गाने रिलीज होते ही दर्शकों के फेवरेट गानों के लिस्ट में शुमार हो जाते हैं। हाल ही संदीप सुरीला एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- "निशानी'। गाने में एक दिलजले आशिक की कहानी है जो अपनी प्रेमिका से धोखा खाकर उसकी यादों को मिटाने की कोशिश में लगा हुआ है। गाने के वीडियो में ध्रुव सिंघल और सोनिका सिंह है और दोनों ने अपनी एक्टिंग से इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं। गाने में सोनिका सिंह बला की खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं ध्रुव सिंघल का दमदार अभिनय दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाला है। आपको बता दें कि इस गाने के बोल को आमीन बरोदी ने लिखें जो सीधे यूवाओं के दिलों पर असर करती है। और इस गाने को म्युजिक दिया है जीआर म्यूजिक ने। गाने को डायरेक्ट फरिस्ता ने किया है। इस गोने को खबर लिखे जाने तक 1,322,049 व्यूज मिल चुके हैं।