लाइव टीवी

Haryanvi New Song 2021: सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना काली चोटी रिलीज, वीडियो में देखें शानदार डांस

Updated Dec 03, 2021 | 19:22 IST |

Sapna Choudhary Haryanvi New Song: सपना चौधरी का नया गाना काली चोटी रिलीज हो गया है और यू-ट्यूब पर वीडियो आते ही छा भी गया है। काली चोटी हरियाणवी गाने में सपना चौधरी काफी दिलकश लग रही हैं...

Loading ...

Haryanvi Gana Sapna Choudhary Kali Choti Video: यूट्यूब पर आए दिन नए हरियाणवी गाने रिलीज होते हैं और धूम मचाते हैं। इसी बीच एक बार सपना चौधरी फिर से अपने नए गाने के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। सपना चौधरी का नया गाना काली चोटी रिलीज हो गया है और यू-ट्यूब पर वीडियो आते ही छा भी गया है। काली चोटी हरियाणवी गाने में सपना चौधरी काफी दिलकश लग रही हैं और उनकी अदाएं दर्शकों का दिल जीत ले रही हैं। गाने को सपना चौधरी के साथ साथ विवेक राघव पर फ‍िल्‍माया गया है। इस नए हरियाणवी गाने को सोमवीर कठुरवाल ने गाया है जबकि बोल लिखे हैं संजीत सरोहा ने। गाने को रिलीज के चंद घंटे के भीतर हजारों बार देखा जा चुका है।