लाइव टीवी

Chia Seed Benefits: प्रोटीन और मिनरल का पावर हाउस है चिया सीड, जानें फायदे, उपयोग और नुकसान 

Updated Sep 09, 2019 | 15:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हेल्दी सीड में चिया सीड्स सबसे टॉप पर है,क्योंकि इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व हैं जिसकी जरूरत शरीर को होती है। ये कई बीमारियों की दवा भी है, लेकिन इसकी अति नुकसानदायक भी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Chia Seeds
मुख्य बातें
  • वेट कम करने के लिए चिया सीड रोज जरूर लेना चाहिए
  • ये शरीर और हड्डियों की सूजन को कम करने में सक्षम होती है 
  • सभी आवश्यक पोषक तत्व इस सीड में मौजूद होते हैं

Health Benefits of Chia Seeds:  पोषक तत्वों से भरे चिया सीड्स शरीर के लिए ही नहीं मस्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। चिया सीड्स में बहुत कम कैलोरी पाई जाती है, साथ ही ये फाइबर से भी भरे होते हैं। चिया सीड्स सुपरफूड की तरह होता है। इसमें चार ग्राम तक प्रोटीन, 9 ग्राम गुड फैट जिसमें 5 ओमेगा-3 एस पाए जाते हैं। वहीं करीब 18 प्रतिशत कैल्शियम और 30 प्रतिशत मैग्नीशियम: 30%भी होता है।

ये वो सीड है जिसमें जिंक, विटामिन बी-3 (नियासिन), पोटेशियम, विटामिन बी-1 (थायमिन) और विटामिन बी-2 और विटामनि ई की एक अच्छी मात्रा भी होती है। एक चम्मच चीया सीड्स बॉडी में काफी सकारात्मक बदलाव लाता है, लेकिन इसकी मात्रा बहुत ही नाप-तौल कर लेनी चाहिए क्योंकि यदि ये ज्यादा शरीर में चली जाए तो नुकसान भी गंभीर करती हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है ये चिया सीड 
चिया सीड्स एंटीऑक्सिडेंट का पावर हाउस है। इसमें तभी तरह के कार्ब्स फाइबर होते हैं और इसमें हाई क्वालिटी का प्रोटीन होता है। ओमेगा -3 फैटी एसिड में चिया सीड में बहुतायत से पाया जाता है और यही कारण है कि ये शरीर कि कई कमियों को दूर कर शरीर को निरोग भी बनाता है। तो आइए जानें इसके फायदे।

  • हाई फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होने से ये वेट लॉस के लिए फायदेमंद है।
  • चिया सीड हृदय रोग के खतरे को कम करता है क्योंकि ये ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है।
  • इसमें मौजूद कैल्शियम और ओमेगा फैटी एसिड हड्डियों को मजबूत और लिगामेंट्स बनाए रखते हैं।
  • चिया सीड ब्लड शुगर लेवल को कम करने में भी कारगर है।
  • ये शरीर और हड्डियों की सूजन को कम करने में सक्षम होता है।
  • चिया सीड कांस्टिपेशन और पेट की समस्याओं में भी बहुत फायदेमंद है।

अधिक मात्रा में चिया सीड लेने से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट

  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या होती है। हार्ड स्टूल से लेकर कई बार दस्त, सूजन और आंतों में गैस बनने लगती है।
  • पेट दर्द का कारण बन सकता है। मरोड़ या ऐंठन हो सकता है।
  • निम्न रक्तचाप या ब्लीडिंग हो सकती है। क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा -3 फैटी एसिड खून को पतला कर देता है।
  • ब्लड शुगर अनकंट्रोल हो सकता है। ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करने वाली दवाओं को भी ओवरस्टिम्युलेट कर देता है।
  • एलर्जी हो सकती है। शरीर में चकत्ते, पित्ती और आंखों से पानी आ सकता है। कई बार सांस लेने में परेशानी, उल्टी, दस्त और जीभ की सूजन तक आ जाती है।

एक चम्मच चिया सीड रोज लेना काफी है। हालांकि प्रेग्नेंसी में इसे लेना सही नहीं होता क्योंकि अधिकता से कई बार परेशानी हो जाती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।