लाइव टीवी

Arjun Chal Benefits: अर्जुन की छाल से गायब हो जाएंगे ये रोग, कई समस्‍याओं में है फायदेमंद और असरदार 

Arjun Ki chal
Updated Feb 13, 2021 | 15:46 IST

अर्जुन के पेड़ की छाल के कई फायदे होते है दरअसल इसके उपयोग से आपकी हर समस्या जड़ से समाप्त हो जाती है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि ये पेड़ आपको बहुत ही आसानी से मिल जाएगा।

Loading ...
Arjun Ki chalArjun Ki chal
Arjun Ki chal
मुख्य बातें
  • अगर पीलिया की समस्या है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • ये पेट के दर्द को भी चुटकी में सही कर देता है। 

जब बात आयुर्वेद की आती है तो इसके सामने किसी भी तरह के रोगों का टिकना असंभव हो जाता है। प्रकृति ने हमे कई तरह की नेमतों से नवाजा है पर उनमें सबसे बड़ी वो नेमतें है जिनसे लोगों के लिए दवाइयां बनती है और वो फिर से अपने पैरों पर खड़े होकर दुनिया देखते है। आज हम बात करेंगें अर्जुन के पेड़ और उसकी छाल के बारे में।

डायबिटीज में है कारगर
अर्जुन की छाल डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद मानी जाती है| एक शोध में पाया गया है कि इसमें हेक्सोकिनेस, फॉस्फोग्लुकोसोमेरेस, एल्डोलेस और ग्लूकोनियोजेनिक जैसे कई एंजाइम पाए जाते हैं  जो डायबिटीज को नियंत्रित करने का काम करते हैं। 

दिल के लिए है फायदेमंद 
अगर आपको दिल की बीमारी है और आप इससे काफी समय से परेशान है तो आपको अर्जुन की छाल से राहत मिलने वाली है। इसके लिए आपको अर्जुन की छाल तो पीसकर मलाई वाले दूध के साथ एक चम्मच मिलाकर पीना है। ऐसा आपको सुबह और शाम दोनो समय करना है। इसका प्रयोग आपको एक महीना करना है।

सर्दी-खांसी में असरदार 
अगर आपको खांसी या सर्दी हो चुकी है और आप इससे परेशान है तो आपको इसके लिए अर्जुन के छाल का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी ये समस्या खत्म होगी।

मोटापे को करे दूर 
अर्जुन की छाल पेट की चर्बी दूर करने के लिए बहुत कारगर मानी जाती है| यह कब्ज, पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानी को भी दूर करने में सहायक है| अर्जुन की छाल में हाइपोलिपिडेमिक गुण मौजूद होता है जो वज़न घटाने में बहुत कारगर है। 

स्किन के लिए है फायदेमंद
यह त्वचा में होने वाली खुजली, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी परेशानियों के लिए भी कारगर मानी जाती है। इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है।

अर्जुन की छाल को इस्तेमाल करने का तरीका 
आप इसका इस्तेमाल चूर्ण बनाकर चाय, रस और काढ़े के रूप में कर सकते हैं! ध्यान दें – प्रेग्नेंट महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए।