लाइव टीवी

कुदरती गुणों से भरा है नीम का बीज, आंखों से लेकर किडनी तक के लिए फायदेमंद

Updated Mar 31, 2019 | 12:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

नीम का पेड़ स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। भारतीय संस्‍कृति में नीम का इस्‍तेमाल कई सालों से होता आ रहा है। नीम की निंबोली के कई फायदे हैं जिसके बारे में पढ़ कर आप हैरान हो जाएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
neem leaves and seeds

नीम का पेड़ स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। भारतीय संस्‍कृति में नीम का इस्‍तेमाल कई सालों से होता आ रहा है। गर्मी में नीम इस्तेमाल करने का अपना अलग महत्तव है। आयुर्वेद में भी इसका जिक्र है। नीम कई बीमारियों में भी इस्तेमाल होता है और चेहरे पर भी इसका इस्तेमाल अच्छा है। 

लोग तेज गर्मी में नीम के पेड़ के नीचे बैठकर शरीर की तपन दूर करते हैं। ऐसे तो सभी नीम से होने वाले फायदे के बारे में जानते हैं, लेकिन शायद सबको मालूम नहीं होगा कि जितना नीम की पत्ते फायदेमंद होते हैं, उतना ही फायदा उसका बीज भी करता है। नीम के बीजों में भी कई तरह के औषधीय गुण मौजूद हैं, जिनका सेवन करने से शरीर से जुड़ी कई बीमारियां दूर होती है। नीम के बीज को निम्‍बोली भी कहा जाता है।

आइए जानते हैं क्या-क्या हैं इसके फायदे - 

  • नीम के बीजों और पत्तों से बनी चाय हेल्थ के लिए बहुत अच्छी होती है। इससे किडनी और प्रोस्‍टेट से जुड़ी समस्‍याओं में काफी फायदा मिलता है। लोगों को इस चाय को पीने में कठिनाई होती है क्योंकि यह बहुत कड़वा होता है। 
  • नीम के बीज हेयर प्रॉब्‍लम की समस्या का भी हल है। लोगों को हेयरफॉल और डैंड्रफ की दिक्कत तो रहती ही है। ऐसे में नीम के बीज का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इसमें एंटी पैरासिटिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल जैसे गुण है जो बालों को हर तरह के इंफेक्‍शन से दूर रखता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन सी और कैरोटीन जैसे तत्व भी शामिल हैं।  
  • अगर आप नीम के बीज को पीस लेते हैं तो आप मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी का रोकथाम कर रहें हैं। रिसर्च के अनुसार नीम के पीसे हुए बीज की दुर्गन्‍ध से मच्‍छर दूर रखते हैं। यही नहीं नीम के पीसे हुए बीज का तेल मच्‍छरों को अंडे देने से भी रोकता है। 
  • नीम के पीसे हुए बीज के तेल में एंटी-एज‍िंग और एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं जो बीते उम्र के साथ चेहरे में होने वाले परिवर्तनों को रोकते हैं। इस तेल को चेहरे पर लगाने से झुर्रियां कम होती है। 
  • नीम को प्राचीन काल से ही दांत साफ करने के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि नीम में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक तत्‍व मौजूद होते हैं जो दांतों को सफेद रखने में मदद करते हैं। निम्‍बोली का तेल मसूड़े की सूजन और दांत की सड़न को दूर रखने का काम करता है। यह दांतों में होने वाली समस्याओं जैसे दांतों में दर्द, दांतों का कैंसर से बचाव करता है।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।