लाइव टीवी

जानिए दिव्यांका त्रिपाठी का फिटनेस सीक्रेट, टोन्ड बॉडी के लिए करती हैं ये डाइट प्लान फॉलो

Updated Mar 30, 2019 | 16:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ये है मौहब्बते एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टोन्ड बॉडी मेंटेंन करने के लिए करती है एक रुटीन डाइट फॉलो...फैंस को बताया अपना एक दिन का डाइट प्लान।

Loading ...
divyanka tripathi

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी बहुत फिट हैं और अब उनकी फिटनेस का राज भी सामने आ गया है। इसकी जानकारी खुद दिव्यांका ने ही दी। हाल ही में उन्होंने अपना डाइट प्लान शेयर किया है।

दिव्यांका ने पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू में अपना डाइट प्लान की जानकारी दी। इंटरव्यू के इस वीडियो में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और फैंस को अपना डाइट प्लान बड़े प्यार से बता रहीं हैं। खास बात ये है कि दिव्यांका न केवल डाइट प्लान बता रही है, बल्कि वो अपने साथ खाने की चीजें डिब्बे में पैक करके भी लाईं। 

इस इंटरव्यू में दिव्यांका ने अपने दिन की शुरुआत करते हुए बताया कि सुबह उठने के बाद वे एक ग्लास ग्रीन जूस पीती हैं। यह ग्रीन जूस सभी हरी सब्जियों का मिश्रण होता है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि वह खूब पानी पीती हैं। इसके बाद दिव्यांका 11 बजे से पहले ब्रेकफास्ट कर लेती हैं। ब्रेकफास्ट के लिए ज्यादातर फ्रूट्स और हेल्दी पैनकेक्स का सेवन करती हैं जो बादाम के तेल का बना हो।

इसके बाद दिव्यांका दूसरे मील के लिए पनीर रैप खाती हैं जो हेल्दी रोटी से बनी हो। दिव्यांका चावल और कार्ब नहीं लेती क्योंकि ये डाइजेस्ट होने में वक्त लेते हैं। दिव्यांका के डाइट में बिना तेल का बना हुआ वेजिटेबल कटलेट उनका फेवरेट है, उन्हें ये खाना काफी पसंद है। दिव्यांका ने बताया कि रात 8 बजे के बाद दिव्यांका कुछ नहीं खातीं। 

इसके बाद दिव्यांका ने व्रर्कआउट के बारे में बात की और कहा कि उनका कोई फिक्स टाइम नहीं है लेकिन जरूरी ये है कि हर रोज एक्सरसाइज की जाए। वे रोज कार्डियो और वेट ट्रेनिंग करती हैं। दोनों एक्सरसाइज का महत्व बताते हुए दिव्यांका ने कहा जहां कार्डियो से जल्द कैलोरी लॉस होता है तो वहीं टोन्ड बॉडी के लिए वेट ट्रेनिंग जरूरी है इसलिए फिटनेस के लिए दोनों एक्सरसाइज करना आवश्यक है। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।