लाइव टीवी

Ghee after delivery: डिलीवरी के बाद अमृत है मां के लिए घी का सेवन, बेबी को भी होगा फायदा

Updated Mar 05, 2019 | 07:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Why eat ghee: प्रसव के बाद महिलाओं को स्वास्थ्य के लिए अच्छा भोजन करने की जरूरत होती है। ऐसे में उनके लिए घी कितना फायदेमंद है आइये जानें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspThinkstock
Ghee after delivery

Benefits of eating ghee : घी जोड़ों के बीच की चिकनाई बढ़ाता है और माँ के दूध में पोषक-तत्व को पूरा करता है। डिलेवरी के बाद माँ को अपनी सेहत का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। पौष्टिक खाने के साथ घी भी एक ऐसी चीज है जो माँ को जरूर लेना चाहिए। गाय का शुद्ध देशी घी स्वास्थ्य के लिए हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। गाय का घी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने के कारण अधिकतर डॉक्टर प्रसव के बाद माँ को इसका सेवन करने की हिदायत देते हैं। ऑलिव ऑयल और घी ही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते है। 

डिलेवरी के बाद महिलाओं को अधिक कैलोरी वाला भोजन नहीं करना चाहिए। खासकर अधिक तैलीय पादर्थों का, लेकिन प्रसव के बाद महिलाओं को स्वास्थ्य के लिए अच्छा भोजन करने की भी जरूरत होती है। ऐसे में डॉक्टर भी घी से बनी चीजों का सेवन करने की हिदायत देते हैं,लेकिन ज्यादा नहीं।

Also read: फायदा नहीं नुकसान भी पहुंचाते हैं तुलसी के पत्ते, खाते समय बरतें ये सावधानियां

मां के लिए कितना जरुरी है शुद्ध घी, बेबी के लिए भी अमृत
 
क्यों करें घी का इस्तेमाल
प्रसव के बाद महिलाओं के जोड़ों के बीच की चिकनाई कम हो जाती है। इसलिए कैल्शियम युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। घी में बने इन खाद्य पदार्थों से अधिक मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। साथ ही घी खाने से दूध का पोषकता बढ़ती है। इससे बच्चे को भी फायदा होता है। डिलेवरी के बाद शारीर से कई पोषक ताव कम होजाते हैं लेकिन जब घी, मेवा और दूध आदि सही मात्र में हरी सब्जियों के साथ ली जाती है तो वो कमी दूर हो जाती है। जो महिलाएं माइग्रेन की मरीज हैं वो प्रसव के बाद घी का इस्तेमाल जरूर करें।

आधिक इस्तेमाल भी कर सकता है नुकसान 
डिलेवरी के बाद घी का अत्यधिक इस्तेमाल की तरह की परेशानियां भी पैदा करती हैं उनमें ये तीन समस्याएं सबसे पहले होती हैं। वेट गेन, हृदय की समस्या और कोलेस्ट्राल लेवल बढ़ना।

Also read: बच्चों की तंदुरुस्त सेहत के लिए जरूरी हैं चांदी के बर्तन, जानिए इसके फायदे

नार्मल डिलेवरी में खानपान को लेकर बहुत परहेज की जरुरत नहीं होती लेकिन सिजेरियन में खानपान का विशेष ध्यान देने की जरुरत होती है। इसलिए उनको डॉक्टर की सलाह पर ही कुछ भी खाना चाहिए।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।