लाइव टीवी

Benefits of Dried Amla: सूखा आंवला मुंह की बदबू को कर देगा छूमंतर, जानिए इसके अनेक फायदे

Updated May 30, 2022 | 10:25 IST

Benefits of Dried Amla: हरे आंवले की तरह ही सूखा आंवला भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सूखे आंवले में क्रोमियम नाम का पोषक तत्व मौजूद होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए विशेषकर फायदेमंद होता है। इसके अलावा सूखे आंवले से मुंह की बदबू दूर होने के साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

Loading ...
Dried Amla Benefits
मुख्य बातें
  • मुंह में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को करे खत्म
  • आंखों की रोशनी को बढ़ाए सूखे आंवले का सेवन
  • इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में कारगर सूखा आंवला

Benefits of Dried Amla: कई औषधीय गुणों से भरपूर आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में आंवले को अमृतफल भी कहा जाता है। दरअसल, आंवले के सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती है। खास कर आंखों, त्वचा और बालों के लिए आंवला बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, हर मौसम में ताजा हरा आंवला नहीं मिल सकता है। ऐसे में आंवले को सुखाकर रख लिया जाता है। हरे आंवले की तरह ही सूखा आंवला भी समान रूप से लाभकारी होता है। सूखे आंवले में क्रोमियम नाम का पोषक तत्व मौजूद होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए विशेषकर फायदेमंद होता है। तो चलिए आज आपको बताते है सूखे आंवले के फायदों के बारे में-

पढ़ें- बढ़े हुए वजन को छूमंतर कर देंगे सब्जा के बीज, भरी गर्मी में इसके सेवन से मिलेगी ठंडक भी

सूखे आंवला खाने के फायदे

इम्यूनिटी को बनाए मजबूत
हरे आंवले की तरह ही सूखे आंवले में भी विटामिन ए, सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुण पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। ऐसे में सूखे आंवले का सेवन फायदेमंद होता है। सूखे आंवले को चबाकर सूखा ही खाया जा सकता है।

मुंह की बदबू करे दूर
मुंह की बदबू को दूर करने के लिए सूखे आंवले का सेवन बहुत ही फायदेमंद होती है। दरअसल, सूखे आंवले में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो बदबू को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में असरदार होते हैं। इसके लिए आंवले को चबाकर खाना चाहिए।

गर्भावस्था में उल्टी की समस्या में फायदेमंद
गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं को उल्टी और जी मिचलाने की समस्या बनी रहती है। सूखे आंवले के सेवन से इस समस्या से भी राहत पाई जा सकती है। इसके लिए सूखे आंवले को टॉफी की तरह खा सकते हैं। इससे बच्चे को भी पोषण मिलता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए
आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आंवले में विटामिन ए और सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में कारगर होते हैं। इसलिए सूखे आंवले का नियमित रूप से सेवन किया जाना चाहिए।  

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)