लाइव टीवी

Mosambi Juice: विटामिन C से भरपूर है मौसंबी का जूस, हेल्थ से जुड़े हैं कई चमत्कारिक फायदे

Updated Jun 23, 2020 | 12:34 IST

Mosambi Juice: मौसंबी नारंगी के आकार का फल होता है जिसका जूस निकाल कर सेवन किया जाता है। शरीर में थकान हो या फिर विटामिन सी की कमी हो इन सभी चीजों के इलाज में मौसंबी का जूस बेहद फायदेमंद होता है।

Loading ...
मौसंबी का जूस
मुख्य बातें
  • मौसंबी का जूस हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है
  • इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है
  • मौसंबी का जूस इम्यूनिटी बूस्ट करने में काफी मददगार होता है

मौसंबी का जूस स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। मौसंबी नारंगी के आकार का फल होता है जिसका जूस निकाल कर सेवन किया जाता है। गर्मी के मौसम में रोज सुबह एक गिलास मौसंबी का जूस उसमें काला नमक और चाट मसाला मिलाकर उसे पीने से इसके काफी फायदे होते हैं। मौसंबी में नींबू के मुकाबले कम एसिड होता है। जानते हैं मौसंबी के क्या हैं फायदे।

विटामिन सी
मौसंबी के जूस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हमारे ओवरऑल हेल्थ के लिए विटामिन सी काफी महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। शरीर में हर रोज डाइट में विटामिन होना अनिवार्य है और मौसंबी इसका सबसे अच्छा स्रोत है।

बॉडी को डिटॉक्सीफाई करता है
मौसंबी जूस एक परफेक्ट डिटॉक्सीफाइंग एजेंट है जो शरीर में जाकर सारे टॉक्सिन्स को शरीर से निकाल देता है। पॉल्यूशन के कारण शरीर के अंदर जमा हुई गंदगी और नुकसानदेह तत्वों को शरीर से बाहर निकाल देता है। 

इम्यूनिटी बूस्ट
मौसंबी में एंटीऑक्सीडेंट का गुण भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर से इन्फ्लामेशन को कम करता है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर में इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।

सामान्य खांसी का इलाज
मौसंबी के जूस में विटामिन सी पाया जाता है जो सामान्य खांसी जुकाम में राहत देता है। इसके साथ ही इस तरह के आगे आने वाले खतरे क भी कम करता है। इस तरह के लक्षण को कम करता है।

डाइजेशन को सही करता है
मौसंबी के जूस में भरपूर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है। यह सामान्य पाचन शक्ति को सही करता है। हमारे शरीर के अंदरुनी हिस्सों को हेल्दी रखता है और कब्ज जैसी बीमारी के खतरे को कम करता है।

मांसपेशियों के दर्द को कम करता है
मौसंबी के जूस का सेवन करने से मांसपेशियों का दर्द कम होता है। वर्कआउट करने वाले और एथलीट खास तौर पर मौसंबी के जूस का सेवन करते हैं।

हड्डियों को हेल्दी रखता है
कई शोध में ये सामने आया है मौसंबी का जूस ऑर्थराइटिस और हड्डियों की अन्य बीमारी में भी राहत दिलाता है। हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको मौसंबी के जूस का सेवन करना चाहिए।

आंखों के लिए अच्छा
मौसंबी के जूस में एंटीऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है। यह आपकी आंखों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

एनर्जी बूस्ट
रोजाना सुबह एक गिलास मौसंबी का जूस पीने से शरीर को काफी एनर्जी मिलता है। शरीर में कमजोरी और थकान हो तो मौसंबी का जूस इसमें काफी फायदा करता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)