लाइव टीवी

Amla ke Fayde: कई चमत्कारिक गुणों से भरा है आंवला, जानिए इसे खाने के अनगिनत फायदों के बारे में

Updated May 15, 2020 | 14:39 IST

आंवला कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका नियमित तौर पर सेवन किया जाए तो इसके स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे होते हैं। जानते हैं आंवला खाने के फायदों के बारे में-

Loading ...
आंवला खाने के फायदे
मुख्य बातें
  • आंवला कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है
  • नियमित तौर पर आंवला खाने से व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ रहता है
  • आंवला खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलता है

भारतीय पौराणिक कथाओं में आंवले को भगवान विष्णु का अश्रु यानि कि आंसु कहा गया है। इसके कई आयुर्वेदिक फायदे हैं। प्राचीन काल से ही इसे एक औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है। आंवला गुणों की खान माना जाता है अगर इसका नियमित तौर पर सेवन किया जाए तो व्यक्ति हर तरह से स्वस्थ और तंदरुस्त रहता है। आंवले में कटाणु रोधक तत्व पाए जाते हैं इसके अलावा यह अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्वों व विटामिन से भरपूर होता है जिसका हमारे स्वास्थ्य पर काफी अच्छा असर पड़ता है। 

आंवला मानव शरीर के लिए अमृत के समान होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसे कच्चा, या पकाकर या फिर सुखाकर किसी भी प्रकार से खाने से शरीर को अनगिनत फायदा मिलता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये एकमात्र ऐसा फल है जिसे पकाने या सुखाने कुछ भी करने पर इसमें मौजूद विटामिन C नष्ट नहीं होता है। इसमें विटामिन सी के अलावा विटामिन ए और कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे रिच मिनरल्स पाए जाते हैं। 

ये ना सिर्फ आपके शरीर को अंदर व बाहर से स्वस्थ व सुंदर बनाए रखता है बल्कि इसमें आपको जवां बनाए रखने का गुण होता है। इसके रोाना सेवन से बालों के सफेद होने और झड़ने की समस्या खत्म हो जाती है। बाल नेचुरल तरीके से काले घने व लंबे हो जाते हैं इसके अलावा त्वचा पर झुर्रियां पड़नी बंद हो जाती है। क्या हैं इसके फायदे-

आंवला खाने से दिमाग होता है तेज
आंवला में विटामिन सी, ए, ई और बी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें गैलिक नामक रसायन भी पाया जाता है जो कोशिका के निर्माण में सहायक है। इससे दिमाग की कार्यक्षमता का विकास होता है साथ ही याद्दाश्त शक्ति भी बढ़ती है। कहा जाता है कि आंवला के सेवन से बच्चों का आईक्यू लेवल भी बढ़ता है। बच्चों को आंवला का फल पसंद नहीं आता है ऐसे में उन्हें आंवले का मुरब्बा या इसकी कैंडी बना कर दे सकते हैं। 

डायबिटीज करता है कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला अमृत के समान है ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है और उसे बढ़ने नहीं देता है। सुबह के समय एक चम्मच रोज आंवला का चूर्ण खाने से डायबिटीज के मरीजों को काफी लाभ मिलता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मरीज दिन में दो बार आंवला और हल्दी कासेवन करे तो पूर्ण रुप से डायबिटीज पर कंट्रोल पाया जा सकता है।

दिल को बनाए मजबूत
आंवला के चूर्ण का नियमित रुप से सेवन करने पर दिल मजबूत रहता है। आंवला का सेवन शरीर से कॉस्ट्रॉल की मात्रा को कम कर देता है जिससे मोटापा भी कम होता है और फलस्वरुप दिल की बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा भी काफी कम हो जाता है। यह पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है।

नाक से खून आना बंद होता है
अगर आपको गर्मियों में नाक से खून आते हैं तो आपको इसके लिए आंवला का सेवन करना चाहिए यह इसका बेहतरीन इलाज है। इसके अलावा आंवला चूर्ण का काढ़ा बनाकर यदि आप इसकी बूंदें नाक में डालते हैं तो इससे नाक से खून बहना बंद हो जाता है। इसके अलावा आंवले के चूर्ण का चंदन के साथ पेस्ट बनाकर माथे पर इसका लेप लगाएं इससे भी लाभ मिलता है।  

पथरी का इलाज
अगर आपके भी किडनी में स्टोन की समस्या है तो आपके लिए आंवला एक रामबाण साबित हो सकता है। नियमित तौर पर शहद में आंवला का चूर्ण मिलाकर खाने से या फिर आंवले का मुरब्बा खाने से पथरी की समस्या से निजात मिलती है। यह पथर को पिघलाने में मददगार होता है। खास तौर पर सर्दियों में ताजे आंवले का रस और मूली का रस मिलाकर पीने से पथरी की समस्या जड़ से खत्म हो जाती है।

मसूड़ों को मजबूत बनाए
रोज सुबह आंवले का चूर्ण में नमक मिलाकर आप यदि ब्रश करते हैं तो आपके दांत और मसूड़े काफी मजबूत होते हैं। इससे दांत ना सिर्फ चमकदार बनेंगे बल्कि आपके मुंह से बदबू भी आनी बंद हो जाएगी।