लाइव टीवी

प्रेग्‍नेंसी में जरूर खाएं खजूर, होने वाले बेबी को भी होंगे ये फायदे

Updated Aug 27, 2018 | 00:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

खजूर यानी डेट्स के नेचरल गुण प्रेग्‍नेंट मह‍िलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं। एक या दो खजूर में इतने पोषक तत्‍व होते हैं क‍ि वे पूरे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspThinkstock
Dates benefits

नई द‍िल्‍ली : डेट्स एनर्जी का खजाना है। खास बात ये है कि इसमें पाया जाने वाला फ्रुक्‍टोज ब्लड शुगर लेवल को बिना नुकसान पहुंचाए ही एनर्जी देता है। प्रेग्‍नेंसी के छठे महीने से रोज छह से सात डेट्स जरूर खाएं। कई रिसर्च में भी ये सामने आया है कि अगर लेट प्रेगनेंसी में रोज डेट्स खाया जाए तो प्रेगनेंसी की कई दिक्कतें ही केवल दूर नहीं होती बल्कि डिलीवरी के समय भी मां और बच्चे को कई तरह के रिस्क से बचाया जा सकता है। 

खजूर खाने से शरीर में ऑक्सि‍टोसिन की मात्रा सही होती है जो डिलीवरी के समय यूटरेस की सेंसिटीविटी को बढ़ाने का काम करती है। ऑक्‍स‍िटोसिन,  प्रोस्टाग्लेंडिंस को प्रोड्यूस करता है जो लेबर के लिए बहुत जरूरी है। इससे यूटरेस में संकुचन क्रिया तेज हो जाती है। 

100 ग्राम खजूर में 277 कैलोरी होती है। प्रोटीन 1.8 ग्राम, फाइबर 6.7 ग्राम, फैट 0.2 ग्राम, फोलेट 15 एमसीजी, आयरन 0.9 एमजी, विटामिन के 2.7 एमसीजी, मैग्निशयम 54 एमजी और पोटेशियम 696 एमजी पाया जाता है। यानी डेट्स में वह सब कुछ होता है ज‍िसकी जरूरत एक प्रेग्‍नेंट लेडी को होती है। एक दिन की सारी जरूरत छह डेट्स खाने से ही पूरे हो जाती है। 

प्रेग्‍नेंसी में डेट्स खाने के कई फायदे हैं - 

  1. प्रेग्‍नेंसी में एनर्जी की जरूरत आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा होती है। करीब छह डेट्स खाकर आप अपने अंदर एनर्जी का पूरा खजाना भर सकती हैं। 
  2. प्रेग्‍नेंसी में एक कॉमन प्रॉब्लम होती है, कब्‍ज की। डेट्स हाई फाइबर से भरा होता है। इसलिए ये पेट को साफ रखने में बहुत कारगर है। साथ ही ये कोलेस्ट्रोल लेवल को भी बैलेंस रखता है।
  3. मां के साथ बच्चे के लिए प्रेग्‍नेंसी में प्रोटीन की जरूर बहुत होती है। प्रोटीन एमिनो एसिड प्रोड्यूस करता है और खजूर में प्रोटीन की मात्रा इतनी होती है कि वह जरूरत को पूरा करने में सक्षम होता है।ये बॉडी ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है।
  4. डेट्स में पाया जाने वाला फोलेट बहुत महत्वपूर्ण होता है। ये बच्चे में इनबॉर्न डि‍फेक्‍ट को रोकने में बहुत कारगर है। दिमाग और स्पाइनल कॉर्ड के साथ ही अपर क्लेफ्ट जैसी समस्‍या से बच्चों को बचाता है। 
  5. विटामिन के से भरपूर डेट्स बच्चे के बोन और डेवलपमेंट के लिए बहुत जरूरी है।
  6. डेट्स में खून की कमी दूर करने का बहुत बड़ा गुण है। इसमें फोलिक एसिड भरपूर होता है। एनीमिया में कई बार आयरन से ज्यादा फोलिक एसिड की जरूरत होती है और ये उसी जरूरत को पूरा करता है। 
  7. बच्चे के साथ मां के बोन्स के लिए मैग्निशियम की जरूरत होती है। इस जरूरत को भी डेट्स ही पूरा करता है। बच्चे के दांत के साथ ही लीवर और किडनी की असामान्यता को भी मैग्निशियम ही सही करता है।

इस तरह गर्भवती महिलाओं के ल‍िए खजूर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। लेकिन फ‍िर भी इसे डॉक्‍टर की सलाह लेकर खाना ही बेहतर रहेगा। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।