लाइव टीवी

Benefits of Honey: महिलाओं की 5 आम परेशानियों को दूर कर सकता है शहद, ऐसे करें इस्तेमाल

Updated Jun 07, 2022 | 06:04 IST

Benefits of Honey: महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए शहद बहुत फायदेमंद होता है। शहद सिर्फ त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में ही नहीं बल्कि पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक होता है।

Loading ...
Benefits of Honey for Women
मुख्य बातें
  • इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर शहद
  • बालों की समस्याओं को करे दूर
  • शहद से स्किन प्रॉब्लम होगी दूर

benefits of honey For Women: शहद स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, खासकर महिलाओं के लिए। शहद से न केवल महिलाओं की त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं, बल्कि शहद का सेवन पीरियड्स में होने वाले दर्द से भी निजात दिलाने में कारगर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि शहद का सेवन अलग-अलग चीजों के साथ करने से अलग-अलग तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। दरअसल, शहद में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, आयरन, सोडियम, आयोडीन और फास्फोरस पाए जाते हैं, जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ वजन कम करने में भी कारगर होता है। तो चलिए जानते हैं महिलाओं के लिए शहद के कुछ कमाल के फायदों के बारे में-

महिलाओं के लिए शहद के फायदे

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं
शहद में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाकर रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए शहद को दूध में मिलाकर या अदरक के साथ मिलाकर खाया जा सकता है।  

बालों के लिए फायदेमंद
शहद बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। शहद के इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है, साथ ही ये बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाता है। जिससे बाल झड़ना कम होता है। इसके अलावा शहद बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम भी करता है।

त्वचा संबंधी समस्याएं करे दूर
अक्सर महिलाएं चेहरे पर निकलने वाले कील मुंहासों की समस्या से परेशान रहती हैं। उनकी इन समस्याओं को दूर करने में शहद बहुत कारगर होता है। एंटीबैक्टीरियल गुणों की वजह से शहद स्किन को बैक्टीरिया और उनसे होने वाले इंफेक्शन से बचाता है। शहद का लेप स्किन का रूखापन दूर कर उसे मॉइश्चराइज करता है।  

पीरियड्स के दर्द से दिलाए निजात
शहद पीरियड्स के दर्द को दूर करने में भी काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, शहद में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को दूर करने में कारगर होते हैं। अगर शहद के साथ अदरक के रस को मिलाकर पिया जाए, तो इससे पीरियड्स के दर्द से तुरंत आराम मिलता है।

महिलाओं में बढ़ाए टेस्टोस्टेरोन हार्मोन
महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने के लिए भी शहद बहुत फायदेमंद होता है। टेस्टोस्टेरोन महिलाओं के होने वाले मूड स्विंग्स और प्रजनन क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में इस हार्मोन को बढ़ाने के लिए महिलाओं को शहद का सेवन जरूर करना चाहिए। शहद के साथ किशमिश खाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)