लाइव टीवी

ajwain water benefits: डिलीवरी के बाद महिलाओं को क्यों पीना चाहिए अजवाइन पानी,जानिए इसके फायदे

Updated Jul 26, 2021 | 14:03 IST

Benefits of ajwain water: महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद अजवाइन वाला पानी पीने की सलाह अक्सर दी जाती है। यहां आप गर्भावस्था के बाद अजवाइन का पानी पीने से क्या-क्या फायदे मिलत है, इस बारे में जान सकते हैं।

Loading ...
अजवाइन पानी पीने के लाभ- (तस्वीर के लिए साभार - istock )
मुख्य बातें
  • प्रेगनेंसी के बाद अजवाइन का पानी पीने से गैस की समस्या दूर होती है
  • अजवाइन वाला पानी पीने से पीरियड में होने वाले दर्द में राहत मिलती है
  • डिलीवरी के बाद अजवाइन वाला पानी पीने से मोटापा दूर होता है

नई दिल्ली: महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी यानी गर्भावस्था का समय नाजुक समय माना जाता है। इस वक्त एक भी गलती गर्भवती महिला को और उनके होने वाले बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इस परिस्थिति में बच्चे के साथ मां की भी देखभाल अच्छे तरीके से करनी बेहद जरूरी होती है।

प्रेगनेंसी के बाद महिलाएं अंदर से कमजोर हो जाती है। ऐसे में उन्हें अक्सर अजवाइन वाला पानी पीने की सलाह दी जाती है। जानकारों के मुताबिक अजवाइन वाले पानी में एंटीऑक्सीडेंट और जलरोधी तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसे पीने से खांसी, सर्दी तो दूर होती ही है साथ में साइनस की भी समस्या आसानी से दूर हो जाती है।यह कहना गलत नहीं होगा कि  गर्भवती महिलाओं के लिए यह औषधि की तरह काम करता है।

प्रेगनेंसी के बाद अजवाइन वाला पानी पीने के फायदे, Ajwain Water benefits in hindi 

गैस की समस्या को दूर करने में सहायक

गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं के पेट में गैस बनने की समस्या होती रहती है। ऐसे में यदि वह और अजवाइन वाला पानी पिएं तो उन्हें पेट के गैस से राहत मिल सकती है। जानकारों के मुताबिक अजवाइन गैस की समस्या को दूर करता है।

ब्लड सर्कुलेशन ठीक करता है

प्रेगनेंसी के बाद शरीर में रक्त का प्रवाह समान तरीके से होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में यदि आप अजवाइन वाला पानी पिएं, तो आपको इस तरह की समस्या कभी नहीं होगी।

वजन को काबू में रखता है अजवाइन 

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में मेटाबॉलिज्म की मात्रा बढ़ने से उनका वजन तेजी से बढ़ जाता हैं। ऐसे में यदि आप प्रेगनेंसी के बाद अजवाइन वाला पानी पिएं, तो इससे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और वजन भी काबू में रहेगा।

पीरियड में दे आराम

प्रेगनेंसी के बाद अक्सर महिलाओं को पीरियड के दौरान कमर के निचले हिस्से में काफी दर्द होता है। ऐसे में यदि वैसी महिलाएं गुनगुने पानी में अजवाइन डालकर पिएं, तो उनकी यह समस्या बहुत हद तक दूर हो सकती हैं।