लाइव टीवी

Monsoon Diet Tips: मॉनसून में बेहतर सेहत के लिए कैसा आहार रहेगा सही, जानें मॉनसून डाइट से जुड़ी खास बातें

Updated Jul 27, 2021 | 11:41 IST

माॅनसून में अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है क्योंकि इस मौसम के दौरान कई बीमारियों का संक्रमण बढ़ जाता है। ऐसे में एक स्वस्थ डाइट लेना मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है।

Loading ...
Monsoon tips (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • मॉनसून सीजन में बढ़ जाता है कई रोगों और बीमारियों के संक्रमण का खतरा इसलिए बैलेंस डाइट लेना है जरूरी।
  • बारिश के मौसम में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए प्रोटीन रिच डाइट का सेवन और रोजाना एक्सरसाइज करें।
  • माॅनसून में पके भोजन का करें सेवन और कच्चे, पत्तेदार और सीफूड जैसे भजनों से करें परहेज।

Monsoon Tips मॉनसून हर किसी को पसंद है, ठंडी हवा, बारिश और मिट्टी की सौंधी खुशबू लोगों को खुशनुमा बना देती है। मगर इस मौसम में अक्सर कई प्रकार के रोगों और बीमारियों के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ मच्छरों द्वारा फैलने वाले रोग भी अत्यधिक संक्रमित हो जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि लोगों को बारिश के सीजन में अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों को अपने दैनिक जीवन में कुछ बदलाव लाने चाहिए जिससे उनके‌ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सके। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित और सेहतमंद भोजन ग्रहण करना जरूरी है।

कई शोध के अनुसार, हमारे खान-पान का असर हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसीलिए जानकारों का मानना है कि मानसून के सीजन में अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा लोगों को रोजाना एक्सरसाइज भी करना चाहिए क्योंकि शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए यह लाभदायक है। 

यहां जानिया मॉनसून के दौरान आपका आहार कैसा होना चाहिए और किन चीजों का परहेज आपको करना चाहिए।


साफ पानी पिएं

कई लोग अपने घरों में बोरवेल या नल का पानी पीते हैं जो मॉनसून सीजन में उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल बारिश के मौसम में बोरवेल या नल के पानी में कई तरह के रोगाणु पनप सकते हैं। इन रोगाणु से डायरिया, पेट में इंफेक्शन और टाइफाइड हो सकता है। इसीलिए बारिश के मौसम में साफ पानी पीना चाहिए। 

ना करें फास्ट फूड या ऑइली फूड का सेवन 

बारिश के मौसम में हर एक इंसान को चटपटी और ऑयली चीजें खाना पसंद होता है। मगर इन चीजों का सेवन करने से आपको कई तरह के पेट संबंधित रोग हो सकते हैं। जानकार बताते हैं कि माॅनसून सीजन में हमारा मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ जाता है जिसके वजह से कई रोग हो सकते हैं। 

ना करें पत्तेदार सब्जियों या हरी सब्जियों का सेवन 

यह तो हम सब ने सुना है कि हरी सब्जियां हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। मगर, विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश के मौसम में हमें इनसे परहेज करना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि बारिश के मौसम में माॅइश्चर और ह्यूमिडिटी के वजह से हरी सब्जियों के पत्तियों पर कई रोगाणु पनप सकते हैं। इसलिए इस मौसम में पत्ता गोभी, फूल गोभी और पालक जैसी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

पेय पदार्थ और मसाला चाय का कर सकते हैं सेवन

बारिश के मौसम में ह्यूमिडिटी के वजह से शरीर के अंदर फ्लूइड का लॉस होता है। ऐसे में शरीर के अंदर फ्लूइड की मात्रा को नियंत्रित रखने के लिए हमें पानी पीना चाहिए। इसके साथ आप काढ़ा और विशेष मसाला चाय पी सकते हैं जिसके अंदर अदरक, इलायची और तुलसी जैसे लाभदायक मसाले मौजूद हों।

फ्रेश फूड का करें सेवन

सलाद खाना हमारे सेहत के लिए लाभदायक है मगर गर्मियों के मौसम में हमें इससे परहेज करना चाहिए। जानकारों का मानना है कि सलाद में कुछ सब्जियों के अंदर रोगाणु मौजूद हो सकते हैं। इसीलिए हमें पका हुआ खाना बारिश के मौसम में खाना चाहिए। इस मौसम में सीफूड को भी परहेज करना चाहिए।

सेहत के लिए फायदेमंद साबित होंगे मसाले

मसालों के अंदर एंटीसेप्टिक और एंटीइन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है। इसलिए अपने खाने में हल्दी, काली मिर्च और लौंग जैसे मसालों का उपयोग करना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा। यह आपके शरीर को इंफेक्शन से बचाएगा और इम्यूनिटी बढ़ाएगा।