लाइव टीवी

Best Time to Drink Green Tea: क्या आपको पता है ग्रीन टी पीने का सही तरीका, हेल्दी ही नहीं बीमारियों से भी रहेंगे दूर

Updated Mar 13, 2020 | 16:00 IST

Green Tea Advantages: ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। सुबह-सुबह ग्रीन टी पीने से आप खुद को फिट रख सकते हैं। बता दें कि ग्रीन टी पीने से न सिर्फ वजन कम होता है बल्कि बीमारियों से भी खुद को बचा सकते हैं।

Loading ...
Green Tea
मुख्य बातें
  • जानें क्या है ग्रीन टी पीने का सही समय।
  • ग्रीन टी अधिक पीना आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।

ग्रीन टी के कई फायदे होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसे पीने के बाद आप दिन भर एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। यही वजह है ग्रीन टी कई मायनों में शरीर के लिए फायदेमंद है। बता दें कि रोजाना 2 से 3 कप ग्रीन टी पीने से हेल्दी लाइफस्टाइल जी सकते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर के चर्बी को घटाने में मदद करते हैं। लेकिन कई लोगों को ग्रीन टी बनाने का सही प्रकिया नहीं पता होता। इसके अलावा आप किसी भी वक्त ग्रीन नहीं पी सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि ग्रीन टी कब और किस तरह पीना चाहिए।

क्या सुबह-सुबह ग्रीन टी पीना है बेहतर आइडिया?

सुबह-सुबह ग्रीन टी पीना एक बेहतर ऑप्शन नहीं है। कई बार यह आपके पेट के बैलेंस को बिगाड़ सकता है। ऐसे में सुबह सुबह ग्रीन टी पीने की जगह आप गर्म पानी में शहद और नींबू डालकर पीए। ऐसा करने से आप हेल्दी भी रहेंगे।
 

दिन में कितनी बार पीना चाहिए ग्रीन टी

ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट्स होता हैं, ऐसे में दिन भर में तीन बार आप ग्रीन टी पी सकते हैं। इससे ज्यादा लेना फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा इसे खाना खाने के तुरंत बाद नहीं पीना चाहिए।

ग्रीन टी पीने का बेहतर समय क्या है?

खाना खाने के एक घंटे बाद ग्रीन टी पीना चाहिए। इसके साथ ही खाना खाने के आधे घंटे पहले भी आप ग्रीन टी पी सकते हैं।

दिन में कब नहीं पीना चाहिए ग्रीन टी?

खाना खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। बता दें कि सोने से पहले भी ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए। कई लोग ग्रीन टी में चीनी मिलाकर पीते हैं, लेकिन यह बिल्कुल गलत तरीका है। इसकी जगह आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं दवा पीने के बाद या फिर गर्भवती महिलाओं को ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए।
 

कैसे पीना चाहिए ग्रीन टी ?

पानी को पहले उबाल लें और फिर उसमें ग्रीन को डालें। कप को कवर कर दें और फिर ठंडा होना दें। दो से तीन मिनट बाद आप ग्रीन टी पीना शुरू कर सकते हैं। याद रहे कि ग्रीन टी डालकर पानी को बिल्कुल भी न उबाले। यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसका लाभ उठाने के लिए ग्रीन टी को आराम-आराम से धीरे धीरे पीएं। ग्रीन टी का फ्लेवर बदलने के लिए आप नींबू और अदरक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे पीने से आप बिल्कुल फ्रेश फील करेंगे।